Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में दुकान पर बैठे युवक को रॉड से पीटा:3 लाख लूटकर फरार हुए हमलावर, वारदात CCTV कैमरे में कैद

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम बदमाशों ने एक कबाड़ की दुकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरिया से युवक की जमकर पिटाई की। करीब 3 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। शादाब अहमद ने बताया कि पुरनिया कबाड़ मंडी में उनकी कबाड़ की दुकान है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे दुकान पर भाई सहजाद अहमद अकेले थे। तभी अकील अहमद, साहिल, सोनू, कलाम, मो. आरिफ समेत 5-7 अज्ञात लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर दुकान में घुस आए। जान से मारने की नीयत से हमला शादाब ने बताया कि बदमाशों ने आते ही सहजाद पर हमला बोल दिया। उन्हें लोहे की रॉड व सरिया से बेरहमी से पीटने लगे। आरोपियों ने उनके पास रखे करीब 3 लाख रुपए भी लूट लिए। मारपीट के दौरान सहजाद बेहोश होकर गिर पड़े। पहले भी मिल चुकी थी धमकी परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इस पूरे मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घायल सहजाद को पहले हर्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में मड़ियांव थाने में तहरीर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सबसे ज्यादा भाजपा विधायक पलटूराम की सीट पर नाम कटे:बलरामपुर में भाजपा के तीनों सीटों पर सबसे ज्यादा असर, सपा क्षेत्र रहा सुरक्षित
    Next Article
    भदोही में 1.27 लाख मतदाता घटे:विशेष पुनरीक्षण के बाद 11 लाख से अधिक मतदाता शेष

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment