Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ट्रैफिक डाइवर्जन फेल:'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' के बाद लगा जाम , हजरतगंज से गोमती नगर तक जाम में फंसे

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार को भीषण जाम लग गया। 'जन आक्रोश महिला पद यात्रा' के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जेंट हुआ फेल। हजरतगंज मैं ट्रैफिक जाम लगने की वजह से पूरे शहर का ट्रैफिक हुआ प्रभावित। मुख्य रूप से हजरतगंज , हुसैनगंज, कैसरबाग ,1090, निशातगंज, ग्रीन कॉरिडोर की तरफ से हजरतगंज आने वाली वाली सभी सड़के जाम। मुख्य चौराहा पर भीषण जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लगी। कार्यक्रम को लेकर पहले से किया गया ट्रैफिक डायवर्जेंट एक बार फिर से फेल हुआ। ट्रैफिक के हालात बिगड़ने से भीषड़ गर्मी में लोग परेशान। ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम फिर खड़े हुए सवाल। सुबह के समय दफ्तर जाने वाले लोग घंटे जाम में फंसे रहे। कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डिवीजन किया गया था। यह पद यात्रा मुख्यमंत्री आवास से विधानभवन तक निकाली गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केपी मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत एनडीए के कई मंत्री और नेता शामिल हुए। इन रास्तों पर किया गया था डायवर्सन कार्यक्रम को देखते हुए सुबह 6 बजे से कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित किया गया और वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए थे। मगर वैकल्पिक मार्ग पर भी बुरी तह ट्रैफिक लगा। लालबत्ती चौराहा, हजरतगंज, विधानसभा मार्ग, जीपीओ, डीएसओ चौराहा, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, लालबाग, कैपिटल तिराहा समेत कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात रोका गया था । इन रास्तों पर जाना था वाहनों को कटाईपुल, जी-20 चौराहा (शहीदपथ), कमता तिराहा, कैंट, डालीगंज, पिपराघाट, ग्रीन कॉरिडोर, कैसरबाग, चिरैयाझील, दिलकुशा जैसे वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया था। बसों के लिए यह रूट निर्धारित थे। रोडवेज और सिटी बसों के रूट में भी बदलाव किया गया था ।बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज और विधानसभा मार्ग से होकर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें ग्रीन कॉरिडोर, डालीगंज और कैंट होते हुए संचालित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदू शेर सेना अध्यक्ष पर अतिक्रमण कराने का केस:पटरी दुकानदारों को दोबारा बैठाने का आरोप, सीतापुर में FIR
    Next Article
    भाभी से विवाद के बाद ननद का सुसाइड अटेम्प्ट:रामपुर में भतीजे को लेकर विवाद, जहरीले पदार्थ का सेवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment