Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या:मैदान में मिला शव; शराब की बोतलें मिलीं; दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में मंगलवार/बुधवार की रात 22 वर्षीय टाइल्स कारीगर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव हरदासीखेड़ा के सुनसान मैदान में मिला। मौके से शराब और कोल्ड्रिंक की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस हत्या से पहले साथ बैठने और फिर वारदात को अंजाम देने की आशंका जता रही है। वहीं पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मैदान में पड़ा मिला शव, इलाके में फैली सनसनी चिनहट के हरदासीखेड़ा स्थित मैदान में स्थानीय लोगों ने एक युवक को घायल अवस्था में पड़ा देखा, जिसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की हालत नाजुक हो चुकी थी। आसपास के लोगों में घटना को लेकर दहशत फैल गई। अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है, जिससे यह मामला हत्या का बन गया। बाइक के नंबर से हुई पहचान घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसके नंबर के आधार पर पुलिस ने मृतक की पहचान रितेश सिंह के रूप में की। वह कल्याणी बिहार कॉलोनी, चिनहट का रहने वाला था और टाइल्स कारीगरी का काम करता था। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मौके से शराब और कोल्ड्रिंक की बोतलें बरामद जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से शराब, कोल्ड्रिंक और पानी की बोतलें मिली हैं। इससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि रितेश किसी के साथ वहां बैठा था और उसी दौरान विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस एंगल पर गंभीरता से जांच कर रही है। रंजिश या विवाद बना हत्या की वजह? प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या किसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल दोस्ती, लेन-देन और व्यक्तिगत विवाद को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। CCTV खंगाल रही पुलिस, जल्द खुलासे की उम्मीद पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि वारदात से जुड़े संदिग्धों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीवर टैंक साफ करते समय 2 मजदूरों की मौत:जीजा-साले टैंक में उतरे थे, कानपुर पुलिस और SDRF टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला
    Next Article
    सॉरी नेताजी..मूल्यांकन केंद्र पर आपकी एंट्री बैन है:वाराणसी में मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंच रहे शिक्षक नेता, प्रिंसिपल बोले- हम मजबूर हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment