Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सड़क हादसे में स्टेशनरी दुकानदार की मौत:थूकने के लिए ईको चालक ने खोला दरवाजा, स्कूटी सवार का सिर दरवाजे से टकराया

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के चिनहट इलाके में कार चालक ने थूकने के लिए अचानक दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी सवार टकराकर गंभीर रुप घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शक्तिनगर इंदिरानगर निवासी शौनक शुक्ला (50) स्टेशनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को दोपहर के समय मटियारी स्थित अपने हॉस्टल काम से जा रहे थे। यादव ढाबा के पास पहुंचे थे। तभी आगे चल रही ईको कार के चालक ने थूकने के लिए अचानक से दरवाजा खोल दिया। जिससे स्कूटी से जा रहे शौनक का सिर दरवाजे से टकरा गया और गंभीर रुप से घायल हो गए। ईको चालक ने लोगों की मदद से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही चालक मौके से फरार हो गया। भाई पंडित इंद्र देव शुक्ला ने बताया कि परिवार में पत्नी राधा शुक्ला और दो बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ PAC में 2026 बैच के आरक्षी हुए पास आउट:9 माह की ट्रेनिंग पूरी कर यूपी पुलिस का बने हिस्सा
    Next Article
    लखनऊ में बैसाखी पर सामाजिक एकता, सम्मान समारोह:ऑल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल ने किया आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment