Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सिरफिरे ने बिजली के पोल में लगाई आग:1500 घरों की सप्लाई ठप, जेई ने दर्ज करवाया मुकदमा; CCTV में हरकत कैद

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुल्तानगंज इलाके में एक सिरफिरे युवक ने बिजली के पोल में आग लगा दी। लगातार दो दिनों तक हुई इस तरह की घटनाओं से हजारों घरों की बिजली सप्लाई बाधित होती रही। इससे विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। अवर अभियंता आलोक कुमार सिंह के अनुसार, 26 मार्च की सुबह करीब 3:35 बजे सुल्तानगंज चौकी के पास बिजली के पोल के केबल में आग लग गई। कुछ ही देर बाद करीब 4 बजे सीआईडी ऑफिस के पास दूसरे पोल में भी आग लगी। इन मामलों की जब CCTV फुटेज देखी गई तो पता चला कि यह शॉर्ट-सर्किट से नहीं बल्कि जानबूझकर लगाई गई आग थी। एक युवक ने पोल में आग लगाई। उसे हुलिया के आधार पर चिह्नित कर थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 3 तस्वीरें देखिए- डेढ़ हजार से ज्यादा लोग 6 घंटे तक परेशान हुए इन घटनाओं के चलते करीब 1500 उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई 2 घंटे तक ठप रही, जबकि 110 उपभोक्ताओं को करीब 6 घंटे तक अंधेरे में रहना पड़ा। विभाग को लगभग 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ। जांच में मिले CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान विशाल निवासी एकलव्य नगर गोखले मार्ग के रूप में की गई है। अवर अभियंता इस मामले में हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। सुल्तानगंज चौकी के बाद अगले तड़के दूसरी जगह कोशिश आरोपी विशाल ने 26 मार्च के तड़के सुल्तानगंज चौकी के पास पोल में आग लगाने के बाद 27 के करीब 3:25 बजे अशोक कुमार फीडर के आशा अपार्टमेंट के पास पहुंचा दिखा। वहां भी पोल में आग लगाने की कोशिश की। समय रहते सूचना मिलने पर बिजली सप्लाई बंद कर, मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अवैध पेन पिस्टल फैक्ट्री का भंडाफोड़:मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा
    Next Article
    अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा UP बोर्ड का रिजल्ट:वर्ष 2025 में 26 अप्रैल को आया था परीक्षा परिणाम, इस बार उससे जल्द रिजल्ट घोषित करने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment