Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सपा ने झंडा जलाने का विरोध किया:महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताई खुशी , जूही सिंह-बोली झंडा जलाना बेहद निंदनीय

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन। सपा महिला मोर्चा की तरफ से प्रदर्शन किया गया। बीती रात समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ था इसके अलावा विधान सभा के सामने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाया गया था जिसके विरोध में प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह , सुमैया राणा समेत कई महिला नेता शामिल हुई। ‘झंडा जलाकर विरोध करना गलत’ प्रदर्शन कर रही जूही सिंह ने कहा कि किसी भी दल का झंडा बहुत ही गलत काम है। झंडे से पार्टी के संस्थापक से लेकर पार्टी के अंतिम कार्यकर्ता तक की भावनाएं जुड़ी होती हैं। इसलिए झंडा किसी भी इंसान को किसी भी दल का जलाने का कोई अधिकार नहीं है। विरोध करने के अपने तरीके होते हैं मगर जो झंडा जलाकर विरोध किया गया यह बेहद गलत और निंदनीय है। हम सभी लोग इसका खुलकर विरोध करते हैं। ‘2023 काबिल लागू किया जाए’ जूही सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं और उनके अधिकारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क से लेकर सदन तक महिलाओं के हित की लड़ाई लड़ते हैं । मगर अभी जो महिला आरक्षण बिल लाया जा रहा था यह पूरी तरीके से महिलाओं को गुमराह करने वाला था। इस बिल में सिर्फ महिलाओं को उनके अधिकारों को नजरअंदाज किया जा रहा था। इन्होंने कहा कि 2023 में जो महिला आरक्षण बिल पास हुआ था उसी स्थिति में लागू क्यों नहीं किया जाता है उसमें बदलाव के नाम पर परिसीमन क्यों किया जा रहा है इसका हम लोग विरोध कर रहे हैं। ‘झंडा जालना संस्कार दिखाता है’ प्रवक्ता सुमैया राणा ने कहा कि जिस महिला आरक्षण बिल की बात की जा रही है वह 2023 में पहले से ही पास हो चुका है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जनता को गुमराह करने की कोशिश न करें। हम बस इतना चाहते हैं कि सरकार उसी स्थिति में उसको लागू करे । इसके साथ ही उन्होंने सपा का झंडा जलाने पर विरोध करते हुए कहा कि जिस महिला ने यह झंडा जलाया है कम से कम उन्हें तो यह काम नहीं करना चाहिए था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत:कोल्ड स्टोरेज के सामने कार ने मारी टक्कर, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    पूर्व छात्र बोले- नहीं सोचा था इस मुकाम तक पहुंचेंगे:CSJMU के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में हुई एलुमिनाई मीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment