Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ:अब 7 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, 29 मार्च से होगी बारिश

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में मंगलवार को मौसम का मिला जुला असर रहेगा सुबह के समय धूप निकलने के साथ मौसम साफ बना हुआ है लेकिन दोपहर और शाम के समय तक कई बार बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। सोमवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री दर्ज किया गया यह सामान्य से 3.2 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री रहा है या सामान से 0.1 डिग्री कम रहा। अधिकतम आद्रता 70 फीस दी और न्यूनतम आर्द्रता 34 फ़ीसदी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 से 28 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच 29 मार्च से इसका असर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अभी चल रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद मौसम साफ़ हो गया है। इसी वजह से आज दिन का तापमान औसतन 3-5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि अभी भी तापमान सामान्य से थोड़ा कम ही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे चला जाएगा। हवा में नमी ज्यादा होने और वायुमंडल स्थिर रहने के कारण सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध छा सकती है, जो सूरज निकलने के थोड़ी देर बाद खुद-ब-खुद छंट जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 24 मार्च- आपके काम की खबर:चैंपियन खिलाड़ी बनेंगे अधिकारी, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे नियुक्ति पत्र
    Next Article
    बेटे से मिलने सरहद पार जाएंगे माता-पिता:अलीगढ़ का बादल पाकिस्तान की जेल में है बंद, सुप्रीम कोर्ट के वकील करेंगे मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment