Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह से छाए बादल:दिन में बारिश के आसार, धूलभरी आंधी करेगी परेशान, मौसम विभाग का यलो अलर्ट

    18 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में सुबह से बादल छाए हुए हैं। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है। दिन में हल्की बारिश के साथ में आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलेंगे। मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहेगा। गुरुवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी रही। तापमान में आई गिरावट मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ सहित अन्य जिलों में गुरुवार को मौसम साफ रहने से दिन के अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़त दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तर पश्चिमी भाग में बादल और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ हुई हल्की वर्षा के कारण दिन के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की प्रभावी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट मौसम विभाग का कहना है कि निचले क्षोभ मंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश और प्रदेश के आस पास बने अन्य अनुकूल चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से 18 मार्च से प्रदेश में शुरू हुई वर्षा का दौर 20 मार्च को अधिकतम तेजी के साथ 21 मार्च जक जारी रहने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 19-21 मार्च के दौरान 5-7 डिग्री सेल्सियस की तेज गिरावट होने और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त होने की संभावना है। मौसमी परिस्थितियों के प्रभाव से निचले क्षोभ मंडल में आ रही पुरवा हवाओं की मध्य क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं के साथ रिएक्शन होगा। इस कारण 19-21 मार्च के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं के साथ 19-20 मार्च को कहीं-कहीं ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवहन निगम के आर्बिटेशन समिति में हुआ बदलाव:अब 5 नहीं 3 सदस्य होंगे, मंत्री दयाशंकर सिंह बोले- संविदा के मामलों का निस्तारण तेज होगा
    Next Article
    वाराणसी की 500 मस्जिदों में आज फिर अलविदा की नमाज:रमजान के 29वें दिन चांद के दीदार पर टली ईद, हाईअलर्ट के बीच दो शिफ्ट में इबादत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment