Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में सुबह बूंदाबांदी, काले बादल छाए:दिन में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट, ठंडी हवा से गर्मी गायब

    14 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज (मंगलवार को) सुबह से बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। सोमवार को सुबह जोरदार आंधी-बारिश के बाद तापमान सामान्य से 10.4°C कम दर्ज हुआ। आज मौसम ठंडा बना रहेगा। तापमान 31°C से 21°C के बीच रहेगा। मौसम विभाग ने दिन में धूलभरी आंधी चलने के साथ 1 से 2 बार बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को आई जोरदार आंधी और झमाझम बारिश के दरम्यान अधिकतम तापमान 29°C दर्ज हुआ। यह सामान्य से 10.4°C कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान 24°C रहा जो सामान्य से 0.4°C कम था। अधिकतम नमी 80 फीसदी और न्यूनतम 40 फीसदी दर्ज हुई। दिनभर में कुल 5.3 mm बारिश दर्ज हुई जो सामान्य से 1667 फीसदी अधिक थी। 5 तस्वीरों में शहर का मौसम देखिए- दोपहर में बढ़ेगा तापमान सुबह राहत के बाद आज दोपहर तक तापमान में बढ़ोतरी होगी। पारा 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिन में हल्की धूप निकलने से उमस के साथ गर्मी का असर फिर महसूस होगा।वहीं, हवा की रफ्तार करीब 11 किलोमीटर प्रतिघंटे के हिसाब से रहेगी। बुधवार से शुक्रवार तक मौसम साफ रहने का अनुमान है और तापमान 32 से 34 डिग्री तक जा सकता है। इस दौरान धूप तेज रहेगी और गर्मी का असर बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह के अंत यानी शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कल की 3 तस्वीरें- एयर क्वालिटी संतोषजनक, फिलहाल राहत लखनऊ में एयर क्वालिटी इंडेक्स 57 दर्ज किया गया है, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है। फिलहाल प्रदूषण का स्तर नियंत्रित है और लोगों को साफ हवा मिल रही है। 01 मार्च से 04 मई 2026 तक लखनऊ में कुल 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य रूप से इस अवधि में 12.6 मिमी बारिश होती है। यानी अब तक 281 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। सक्रिय हुआ सिस्टम, आगे भी संकेत मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून जैसी गतिविधियां इस बार ज्यादा सक्रिय हैं, जिसके कारण बारिश का यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में भी बीच-बीच में बारिश और आंधी की संभावना बनी रह सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सुबह से बादल छाए, ठंडी हवाओं से राहत:24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा, आज भी आंधी-बारिश के आसार
    Next Article
    बस्ती के युवक की पुणे में पोल गिरने से मौत:मरीन इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था, संस्थान पर लापरवाही का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment