Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में ऋषभ पंत-मयंक यादव ने क्रिकेट किट बांटी:अर्जुन तेंदुलकर बोले- टीम के तौर पर IPL चैंपियनशिप जीतना लक्ष्य

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित सेंट्रम होटल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मयंक यादव और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर पहुंचे। KEI इंडस्ट्रीज की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने क्रिकेट किट बांटी। ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि इस सीजन के लिए अभी कुछ नहीं, हमने एक टीम के रूप में आपस में बात की है। हम केवल प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करने जा रहे हैं। एक दिन में एक कदम। हमारा टीम के तौर पर लक्ष्य IPL चैंपियनशिप जीतना है। उन्होंने कहा कि जीतने के लिए एक प्रक्रिया होती है, इसमें कड़ी मेहनत और योजना की आवश्यकता होती है। अगर हम अंतिम परिणाम को देखते हैं, जो कि चैंपियनशिप जीतना है, तो वह अभी दूर है। इसलिए बस एक समय में एक खेल, एक समय में एक दिन देख रहे हैं। वहीं, कार्यक्रम में ऋषभ पंत और मयंक यादव ने कोई जवाब नहीं दिया। क्रिकेट हमारी मार्केटिंग का बड़ा हिस्सा है KEI इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी अनिल गुप्ता ने कहा कि हम क्रिकेट के विकास में खासकर ग्रासरूट लेवल पर हमेशा से विश्वास रखते हैं। ऐसी पार्टनरशिप से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलता है। खेल के साथ जुड़ाव बढ़ता है। कार्यकारी निदेशक मनोज कक्कड़ ने कहा क्रिकेट हमारी मार्केटिंग का बड़ा हिस्सा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट:वाराणसी में पुलिस और SOG ने की छापेमारी, 3 लड़कियां और 2 लड़के पकड़े गए
    Next Article
    सहारनपुर पेपर फैक्ट्री से 47 मोटर चोरी:सामान, वाहन और हथियार बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment