Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में रिटायर्ड महिला डॉक्टर से 1.55 करोड़ ठगे:ATS अधिकारी बनकर टेरर फंडिंग का डर दिखाया, रुपए ट्रांसफर कराए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस व एनआईए/एटीएस अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड महिला डॉक्टर से 1 करोड़ 55 लाख रुपए की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़िता को डराकर और गोपनीयता का दबाव बनाकर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। शाहनज इमामबाड़ा कैम्पस, राणा प्रताप मार्ग, हजरतगंज निवासी डॉक्टर जिया सुल्ताना (75) यूपी सरकार की पीएमएस सेवा से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल को रात करीब 9 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को लखनऊ हेडक्वार्टर का इंस्पेक्टर आकाश शर्मा बताया और कहा कि उनका आधार नंबर किसी गैरकानूनी/आतंकवादी गतिविधि में इस्तेमाल हुआ है। एनआईसी सर्टिफिकेट लेना होगा ठग ने उन्हें डराते हुए कहा कि मामले से बचने के लिए पुणे स्थित एटीएस विभाग से एनआईसी सर्टिफिकेट लेना होगा। साथ ही सख्त हिदायत दी कि वे इस बारे में किसी से बात न करें। इसके बाद दूसरे नंबर से प्रेम कुमार नामक व्यक्ति लगातार कॉल कर धमकाता रहा और खुद को एनआईए चीफ बताकर बैंक खातों की पूरी जानकारी ले ली। डर के कारण खातों की जानकारी दी अकेली रहने के कारण महिला डर गईं और बिना किसी से सलाह लिए ठगों को अपने खातों की जानकारी दे दी। इसके बाद ठगों ने सुरक्षा प्रमाण पत्र दिलाने के नाम पर रकम अपने बताए खातों में ट्रांसफर करा ली। चार बार में कुल मिलाकर ठगों ने 1 करोड़ 55 लाख रुपए की ठगी कर ली। ट्रांजैक्शन चेन से जांच शुरू जालसाजों ने जांच के बाद रुपए वापस करने की बात कही थी। जब पीड़िता ने रकम वापस मांगी तो संपर्क बंद कर दिया। तब उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में इंस्पेक्टर बृजेश कुमार यादव का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके ट्रांजैक्शन चेन से जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, गंगा एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर हुआ हादसा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    मकान का छज्जा गिरा, दो लड़कियां मलबे में दबीं:फर्रुखाबाद के शमशाबाद में हादसा, एक की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment