Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में राष्ट्रीय समाज पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक:403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ प्रेस क्लब में राष्ट्रीय समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारी की भूमिका तय की गई। पार्टी के तमाम पदाधिकारी ने इस समस्या लिया और 2 घंटे से अधिक चर्चा हुई। प्रदेश सचिव नरेश कुमार वाल्मीकि ने कहा कि 2027 का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है जिसमें पार्टी सभी 430 विधानसभा पर लड़ाई लड़ेगी। नरेश वाल्मीकि ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दलित और पिछड़े समुदाय की स्थिति बेहद खराब है। जितनी भी पार्टियां अब तक सत्ता में आई सिर्फ सपने दिखाकर वोट हासिल किया अगर किसी भी दलित का या पिछड़े समुदाय के व्यक्ति का भला नहीं किया। अगर हम मौजूदा समय में सत्ता में रहने वाली पार्टी की बात करें तो उसने दलितों के लिए नारे तो बहुत दिए मगर जमीन पर काम नहीं किया। आज पूरे प्रदेश में दलित समुदाय की स्थिति बेहद खराब है हमारी महिलाओं को अपमानित किया जाता है उनके प्रति अपराध घटनाएं बढ़ रही है मगर सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं देती। अनुपम पाल ने कहा कि हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हम हर विधानसभा का मूल्यांकन करने के बाद मजबूत प्रत्याशी देंगे यह प्रत्याशी दलित और पिछड़े लोगों को न्याय दिलाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। यह बात हम बिल्कुल स्पष्ट बताना चाहते हैं कि 2027 में हमारी पार्टी के सहयोग के बिना कोई भी सत्ता में नहीं आएगा। हमारी पार्टी बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। यहां जाति और धर्म से ऊपर उठकर व्यक्ति के लिए काम किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में 27 अप्रैल को बिजली कटौती:4 घंटे का शटडाउन, मेंटिनेंस के चलते कई इलाकों में सप्लाई कट
    Next Article
    बस्ती सदर विधानसभा में भाजपा बनी पहली पसंद:दूसरे पर समाजवादी पार्टी, बसपा से लवकुश पटेल; जानिए विधायक की स्थिति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment