Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट:युवक ने सांसदों-विधायकों को भी दी गाली, लड़कियों के अश्लील वीडियो वायरल किए

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करता था, साथ ही सांसदों और विधायकों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था। इस संबंध में शिकायतकर्ता शिशिर चतुर्वेदी ने थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि क्षेत्र निवासी नितिन विश्वकर्मा इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारत और भारतीय संस्कृति के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करता है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता है। इसके अलावा, उस पर देश के प्रधानमंत्री के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी की पोस्ट और भाषा से उनकी धार्मिक व सामाजिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी किसी संगठन से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच कराए जाने की मांग की गई है। गोमतीनगर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में किशोरी ने फांसी लगाई, मौत:घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    न्यूरो सर्जन ने मरीज छात्रा के कपड़े उतरवाए:प्रयागराज में चैंबर में छेड़खानी, पीड़िता राेते हुए भागी तो जमकर हंगामा हुआ, FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment