Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में निजी कंपनी के अकाउंटेंट ने लगाई फांसी:दोस्त के कमरे पर फंदे से लटका मिला, जिम ट्रेनर के साथ रहता था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र स्थित राजाजीपुरम एफ ब्लॉक में बुधवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक निजी कंपनी में अकाउंटेंट था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सहादतगंज निवासी आदर्श प्रजापति (26) निजी कंपनी में अकाउंटेंट था। भाई शुभम ने बताया- आदर्श तालकटोरा राजाजीपुरम में किराए के कमरे पर जिम ट्रेनर शिवा के साथ रहता था। बुधवार दोपहर रसोई की छत में कुंडे से चादर के सहारे लटकता मिला। जिम ट्रेनर के साथ रूममेट था शिवा घर लौटे तो मुख्य गेट अंदर से बंद था। कई बार कॉल करने के बावजूद जवाब नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में उन्हें ठाकुरगंज स्थित एरा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने आदर्श के परिजनों को सूचना दी। परिजन के पहुंचने पर गेट तोड़कर अंदर गए। जहां आदर्श फंदे से लटके मिले। आदर्श के परिवार में पिता अखिलेश, मां, तीन भाई और एक बहन हैं। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के अनुसार, आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ऑफिस में छोड़ा सुसाइड नोट आदर्श अपने आफिस में दो पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर आया था। सुसाइड नोट में उसने अपने मम्मी-पापा और एक अन्य महिला मित्र को संबोधित करते हुए लिखा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। अपना ख्याल रखिएगा। तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। अगर परिवार कोई तहरीर देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बीजेपी सरकार के खिलाफ लगे पोस्टर:सरकार पर नाकामी छुपाने का पोस्टर के जरिए लगाया गया आरोप
    Next Article
    लखनऊ में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिन:रुक्मिणी विवाह प्रसंग में श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment