Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मिशन शक्ति की रैली:600 पुलिसकर्मियों के साथ निकली 220 पिंक स्कूटी, महिला सुरक्षा का संदेश दिया

    5 hours ago

    1

    0

    वासंतिक नवरात्रि के शुभारंभ पर शुक्रवार को लखनऊ पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बड़ा अभियान शुरू किया। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड से महिला सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार, डीसीपी अपराध अनिल कुमार यादव और एडीसीपी महिला अपराध गोपीनाथ सोनी भी मौजूद रहे। रैली में 600 पुलिसकर्मी और 220 पिंक स्कूटी, टीयूवी व पीआरवी वाहन शामिल हुए। यह रैली पुलिस लाइन से शुरू होकर बादशाहनगर, लेखराज मार्केट, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त हुई। गांव-गांव तक पहुंचेगा सुरक्षा का संदेश इस अभियान का मकसद सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है। पुलिस टीमें गांव, कस्बों और मोहल्लों तक पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगी। हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 181, 108 और 1930 के इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी। स्कूल-कॉलेजों में सिखाएंगे सेल्फ डिफेंस मिशन शक्ति फेज-5 के तहत पुलिस अब स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, पार्क, रेलवे स्टेशन और सोसायटियों में जाकर कार्यक्रम करेगी। यहां छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के गुर सिखाए जाएंगे, वहीं छोटे बच्चों को ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में जागरूक किया जाएगा। 99 पिंक बूथ पर तुरंत मदद लखनऊ कमिश्नरेट में बने 99 पिंक बूथों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। यहां महिलाओं को तत्काल सहायता और सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। अभियान में साइबर फ्रॉड से बचने के तरीकों पर भी जोर दिया जा रहा है। पुलिस लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझा रही है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह के अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ सुरक्षित माहौल बनाने में मददगार साबित होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईद की चांद रात पर खरीदारी:फूलमाला ₹30 से ₹80, इत्र ₹20 से हजार रुपए तक बिका, ₹100 की नग वाली टोपी की डिमांड
    Next Article
    Drishyam 3 Gets Postponed: क्या टल गई मोहनलाल की 'दृश्यम 3'? रिलीज डेट को लेकर आई बड़ी अपडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment