Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मूकबधिर युवक ने फांसी लगाकर दी जान:बाल झड़ने से तनाव में था, रस्सी के सहारे लगाया फंदा; शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के मडियांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सलमान अली (22) पुत्र आबिद अली निवासी बेलीगराद रोड मडियांव के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के मुताबिक सलमान मूकबधिर था। वह पिछले काफी समय से बाल झड़ने की समस्या को लेकर परेशान चल रहा था। परिवार वालों का कहना है कि बाल तेजी से झड़ने के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था। धीरे-धीरे उसने लोगों से मिलना-जुलना भी कम कर दिया था। सलमान घर की छत पर बने टीन शेड में गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब परिवार के लोग टीन शेड के कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सलमान रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मडियांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता आबिद अली महाराणा प्रताप पार्क में माली के पद पर कार्यरत हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंधी-बारिश में पेड़-दीवार गिरी, महिला की मौत:एटा में बुजुर्ग महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम, बेटी का इलाज जारी
    Next Article
    उन्नाव में भाजपा की 'जिला प्रशिक्षण वर्ग' तैयारी बैठक:संगठन को मजबूत करने पर जोर, हरदोई के पूर्व जिलाध्यक्ष पहुँचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment