Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मांझे की वजह से 30 मिनट रुकी मेट्रो:शॉर्ट सर्किट के कारण सेवाएं प्रभावित, यात्रियों में अफरा-तफरी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ मेट्रो लाइन में शुक्रवार को मांझे के कारण ओवरहेड वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया। जिसके वजह से मेट्रो का संचालन ठप हो गया। लखनऊ विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर एयरपोर्ट की ओर जा रही ट्रेन करीब 30 मिनट तक खड़ी रही। जिससे प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मेट्रो प्रशासन का कहना है कि स्थिति को सुधारने का काम किया जा रहा है। अचानक रुकी मेट्रो मेट्रो बिना किसी सूचना के अचानक रुक गई। इस दौरान यात्रियों को न तो देरी की वजह बताई गई और न ही कोई स्पष्ट घोषणा की गई। कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर जानकारी न मिलने से उन्हें भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा, खासकर वह लोग जो एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो पर निर्भर थे। सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो के रुकने के पीछे तकनीकी समस्या होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि मेट्रो प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। करीब आधे घंटे बाद मेट्रो सेवा बहाल हुई, लेकिन यात्रियों का कहना है कि ट्रेन अभी भी धीमी गति से चलाई जा रही है, जिससे देरी और बढ़ गई है। पंतग के मांझे से ओवरहेड वायर में शॉर्ट सर्किट लखनऊ मेट्रो ने बताया कि पतंग की मेटल डोर(मांझे) के कारण ओवरहेड वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके चलते चारबाग से आलमबाग बस स्टैंड मेट्रो स्टेशनों के बीच मेट्रो संचालन प्रभावित रहा। इस सेक्शन में मेट्रो सेवाएं सिंगल लाइन पर संचालित की गईं, जिससे करीब आधे घंटे तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, दूसरी लाइन पर संचालन सामान्य रूप से जारी रहा। मेट्रो प्रशासन के अनुसार, तकनीकी टीम द्वारा समस्या को तेजी से ठीक किया जा रहा है और लगभग 10 मिनट में सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम के दौरे से पहले सहारनपुर में ATS की कार्रवाई:मुफ्ती को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, पाकिस्तान से संपर्क का मिला इनपुट
    Next Article
    शिवपाल यादव की सीट पर 47 हजार वोटर्स कम हुए:सदर सीट पर 81 हजार मतदाताओं के नाम हटे, जिले में 10 लाख 50 हजार वोटर्स बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment