Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में महिला आक्रोश मशाला यात्रा:BJP प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पैदल चल रहे हैं, 5000 महिलाएं शामिल

    5 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा शनिवार को महिला आक्रोश मशाल जुलूस निकाल रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद मशाल जुलूस में पैदल चल रहे हैं। मशाल जुलूस शाम 7 बजे लोकभवन के सामने से शुरू होकर अटल चौक, हजरतगंज तक निकलेगी। इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। महिलाओं समेत 5000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल मशाल यात्रा में संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, मंत्री रजनी तिवारी, मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मेयर सुषमा खर्कवाल, महिला आयोग की सदस्य समेत करीब 5000 कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रदर्शन महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर जनजागरूकता के लिए किया जा रहा है। जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक पुलिस पहले ही डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है, जिससे हजरतगंज और आसपास के इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रही है। देखिए 2 तस्वीरें… पल-पल के अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:ब्रजेश पाठक बोले- मेरी और केशव की सुपर जोड़ी; राहुल गांधी ने लिखा- मैं परेशान हूं; भाभी को देख दूल्हे ने वरमाला फेंकी
    Next Article
    रील बनाने गए 3 बच्चे पानी की टंकी से गिरे:सिद्धार्थनगर में 1 की मौत, 2 बच्चे 60 फीट ऊपर फंसे; सीढ़ी टूटने से हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment