Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में LDA के पुराने रिकॉर्ड होंगे डिजिटल:अब एक क्लिक में मिलेगा भुगतान का पूरा हिसाब, रिकॉर्ड होंगे ऑनलाइन

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) अब अपने पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। लालबाग स्थित रिकॉर्ड रूम में रखे वर्षों पुराने चालान, भुगतान विवरण, वेतन बिल और अन्य फाइलें जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। इससे किसी भी भुगतान का सत्यापन एक क्लिक में किया जा सकेगा। गुरुवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्त एवं लेखा अनुभाग से जुड़ी सभी फाइलों की स्कैनिंग कर उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अधिकतर रिकॉर्ड पहले ही गोमती नगर स्थित नए भवन में शिफ्ट किए जा चुके हैं, जिससे कई कमरे खाली हो गए हैं। उपाध्यक्ष ने इन कमरों की नंबरिंग कर उन्हें जरूरत के अनुसार आवंटित करने के निर्देश दिए। बिना सूचना गायब लिपिक सस्पेंड निरीक्षण के दौरान उपस्थिति रजिस्टर की जांच में कनिष्ठ लिपिक विनय कुमार कई दिनों से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इस पर उपाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए। जुलाई 2026 तक तैयार होगा नया न्यायालय भवन हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क के पास एलडीए का नया विहित प्राधिकारी न्यायालय बन रहा है। करीब 11,300 वर्गफुट क्षेत्र में बन रही इस तीन मंजिला इमारत में स्टिल्ट पार्किंग की सुविधा भी होगी। उपाध्यक्ष ने निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जल्द न्यायालय को वहां शिफ्ट किया जा सके। उर्मिला वन को मिलेगा रिवर फ्रंट से कनेक्शन कुकरैल नदी किनारे विकसित हो रहे उर्मिला वन का भी निरीक्षण किया गया। यहां से रिवर फ्रंट को जोड़ने वाली अप्रोच रोड का काम लगभग पूरा हो चुका है। उपाध्यक्ष ने ग्रीन कॉरिडोर के नीचे खाली जमीन पर पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। साथ ही गोमती नगर विस्तार में ग्वारी फ्लाईओवर के नीचे बने स्पोर्ट्स एरीना को जल्द चालू करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल छात्रा ने रिजल्ट से पहले की आत्महत्या:दो घंटे पहले घर में फंदा लगाया, 63% अंकों से हुई पास
    Next Article
    IPL- संजू 77 रन बनाकर खेल रहे:चेन्नई के 4 बैटर्स आउट; अश्विनी कुमार ने ब्रेविस का विकेट लिया; मुंबई के खिलाफ स्कोर-164/4

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment