Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कल्याण मंडपों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू:सामुदायिक केंद्र भी घर बैठे बुक करें, 456 परियोजनाओं का लोकार्पण

    1 day ago

    2

    0

    लखनऊ नगर निगम ने शहर के कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत कर दी है। गुरुवार को इसका उद्घाटन जोन-1 के झंडेवाला पार्क में ₹29.62 करोड़ रुपए से किए गए विकास कार्यों के लोकार्पण के दौरान किया गया। मेयर ने 456 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किया। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया, उनमें शहर की सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण, नालियों की मरम्मत, पार्कों का सौंदर्यीकरण और अन्य आधारभूत सुविधाएं शामिल हैं। घर से ही देखिए मंडपों की उपलब्धता कार्यक्रम के दौरान मेयर सुषमा खर्कवाल द्वारा एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए कल्याण मंडपों और सामुदायिक केंद्रों की ऑनलाइन बुकिंग के पोर्टल पर लिंक का शुभारंभ किया गया। इस नई व्यवस्था के माध्यम से नागरिक अब घर बैठे ही मंडपों की उपलब्धता देख सकेंगे और ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। सामुदायिक केंद्र/कल्याणमंडप की ऑनलाइन बुकिंग के लिए नगर निगम लखनऊ की वेबसाइट https://lmc.up.nic.in/ पर आवेदन करें। महापौर ने बताई विकास की सोच मेयर सुषमा खर्कवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर उनके लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। ₹2962.60 लाख की लागत से तैयार की गई 456 परियोजनाएं केवल विकास कार्य नहीं, बल्कि लखनऊ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी होने के साथ-साथ तेजी से विकसित होता आधुनिक शहर भी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम विकास और विरासत के बीच संतुलन बनाए रखें। महापौर ने यह भी कहा कि नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, इंजीनियरों और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से ही यह कार्य संभव हो सका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में महिला का शव फंदे पर लटका मिला:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, बोले- पति परेशान करता था
    Next Article
    ढाई लाख वसूली के मामले में थानेदार लाइन हाजिर:ढाई लाख रुपए वसूली के आरोप के बाद एक्शन, सिपाहियों की जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment