Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप:सोशल मीडिया से हुई थी दोस्ती, सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। इसके बाद मिलना जुलना होने लगा। जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना पर अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरा नगर निवासी पीड़िता ने बताया कि उनका तलाक हो चुका है। कुछ समय पहले उनकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए गोमतीनगर के विरामखंड निवासी ऐश्वर्य अस्थाना से हुई थी। वह नोएडा की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। आरोपी भी तलाकशुदा बताया जा रहा है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। आरोप है कि एक दिन ऐश्वर्य ने महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर उसने दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बना लिया। होश में आने के बाद जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि बाद में उसने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना से आहत महिला ने गाजीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ की नई टीम घोषित:पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई, फूलों की होली खेली
    Next Article
    महिला से मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी:पनकी में रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment