Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कई इलाकों में नहीं आएगा पानी:ऐशबाग-बालागंज, हजरतगंज, चारबाग, चौक समेत इन इलाकों में संकट

    15 hours ago

    4

    0

    लखनऊ में शनिवार शाम कई इलाकों में पानी का संकट हो सकता है। ऐशबाग और बालागंज जलकल से जुड़े दर्जनों मोहल्लों में शाम की पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम और जलकल विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह पानी आने के समय अपनी जरूरत के मुताबिक पानी भरकर रख लें। जलकल अधिकारियों के मुताबिक, ऐशबाग विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शटडाउन रहेगा। बिजली बंद रहने से ऐशबाग और बालागंज जलकल की पंपिंग बंद रहेगी। इसका असर शाम की पेयजल सप्लाई पर पड़ेगा। प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाके ऐशबाग जलकल से जुड़े क्षेत्र में हजरतगंज (आंशिक), कैसरबाग और लालबाग, चारबाग और नाका हिंडोला, ऐशबाग, भदेंवा और मोतीनगर,मौलवीगंज, यहियागंज और लाटूश रोड ,माल एवेन्यू और फैजाबाद रोड,आर्यनगर, गढ़ी कनौरा और करेहटा, अंबेडकर नगर और छितवापुर,मनकामेश्वर और बाबूगंज (आंशिक) निशातगंज और न्यू हैदराबाद बालागंज जलकल से जुड़े क्षेत्र में चौक, सआदतगंज और राजाजीपुरम, कश्मीरी मोहल्ला, दौलतगंज और ठाकुरगंज,बालागंज, गऊघाट और अहमदगंज पजावा, कैंपवेल रोड और कन्हैय्या माधवपुर, खदरा-मुसाहिबगंज और इकबाल नगर खंती व पूर्वी देवी मंदिर ठाकुरगंज और गुफ्तीगंज विभाग की अपील जलकल विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा पर खेद जताते हुए कहा है कि शनिवार सुबह की वाटर सप्लाई अपने तय समय पर होगी। इसलिए सभी नागरिक सुबह ही पर्याप्त मात्रा में पेयजल का भंडारण कर लें, ताकि शाम को कार्यों में किसी तरह की परेशानी न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-नेपाल सीमा पर सघन चेकिंग:बलरामपुर में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच, संदिग्धों पर रखी नजर
    Next Article
    चंदौली में नेशनल हाईवे-19 की सर्विस रोड पर गहरा गड्ढा:दो महीने से मरम्मत नहीं, लोग हो रहे चोटिल; बड़े हादसे का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment