Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में कबाड़ दुकान पर हमल:बदमाशों ने व्यापारी को पीटा, 3 लाख लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बदमाशों ने एक कबाड़ की दुकान में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और सरिया से जमकर पिटाई की और करीब 3 लाख रूपए लूटकर फरार हो गए। पीड़ित शादाब अहमद ने बताया कि गुरुवार रात करीब 7 बजे पुरनिया कबाड़ मंडी स्थित दुकान पर भाई सहजाद अहमद अकेले थे। तभी अकील अहमद, साहिल, सोनू, कलाम, मो. आरिफ समेत 5-7 अज्ञात लोगों के साथ हथियारों से लैस होकर दुकान में घुस आए। जान से मारने की नीयत से हमला शादाब ने बताया कि बदमाशों ने आते ही सहजाद पर हमला बोल दिया और लोहे की रॉड व सरिया से बेरहमी से पीटने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने उनके पास रखे करीब 3 लाख रुपए भी लूट लिए। मारपीट के दौरान सहजाद बेहोश होकर गिर पड़े। पहले भी मिल चुकी थी धमकी परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इस पूरे मामले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वही घायल सहजाद को पहले हर्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित ने इस मामले में मड़ियांव थाने में तहरीर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पहले बच्चे को जन्म देने से पहले मृत्यु, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    एटा में जनसेवा केंद्र संचालक साइबर ठगी का शिकार:ग्राहक के ट्रांजेक्शन से खाता ब्लॉक, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment