Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में जॉगर्स पार्क की बदहाली पर एक्शन:LDA ने फर्म को ब्लैकलिस्ट किया, EMD जब्त; दैनिक भास्कर ने दिखाई थी सच्चाई

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के दुबग्गा स्थित जॉगर्स पार्क की बदहाली पर आखिरकार कार्रवाई हो गई। एक साल पहले निरीक्षण के बाद भी हालात नहीं सुधरने पर दैनिक भास्कर ने बदहाली की खबर प्रकाशित की। उसके बाद एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने सख्त कदम उठाते हुए पार्क की देखरेख कर रही फर्म श्री सांई शक्ति को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही फर्म की जमा ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट- बयाना जमा राशि) जब्त करने के आदेश भी दिए गए हैं। दैनिक भास्कर की खबर को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश दोबारा निरीक्षण करने पहुंचे थे। उपाध्यक्ष को पार्क की स्थिति पहले से भी खराब मिली। पाथवे पूरी तरह टूटे हुए थे, जिससे मॉर्निंग वॉक करने वालों को परेशानी हो रही थी। वहीं पूरे पार्क में पेड़-पौधों का कचरा फैला मिला, जिसकी लंबे समय से सफाई नहीं कराई गई थी। लापरवाही पर नाराज वीसी ने मौके पर ही उद्यान प्रभारी मो. इमरान को जमकर फटकार लगाई। उनकी भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यह तय हो सके कि निगरानी में चूक कहां हुई। सुधार कार्य शुरू वीसी की सख्ती के बाद पार्क में सुधार कार्य शुरू करा दिया गया है। बाउंड्रीवॉल और एंट्री गेट की मरम्मत हो रही है, जबकि पाथवे का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा। जॉगर्स पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। ------------------------------ संबंधित खबर भी पढ़िए- 17.5 एकड़ में फैले जॉगर्स पार्क की बदहाली के PHOTOS : झूले टूटे, टाइल्स उखड़ी, फाउंटेन बंद; बिजली के खुले तारों से हादसे का खतरा लखनऊ की बसंतकुंज योजना (हरदोई रोड) में स्थित जॉगर्स पार्क इन दिनों बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। वर्ष 2010 में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा विकसित किया गया यह पार्क, जो कभी स्थानीय लोगों के लिए सैर और मनोरंजन का प्रमुख केंद्र हुआ करता था, अब लापरवाही और रखरखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो मिनट लेट आने पर रोकी गई थी वेतन वृद्धि:शाहजहांपुर में जिला समन्वयक ने मांगे दस हजार रुपए, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार
    Next Article
    गोरखपुर में एयरबैग खुलने से दूल्हा बाल-बाल बचा:भाई-बहन घायल, बारात जा रही कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment