Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंडिगो फ्लाइट के सामने आया बंदर:रनवे पर पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर के लिए उड़ान भर रही थी

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ एयरपोर्ट पर रनवे पर गुरुवार सुबह एक इंडिगो विमान के सामने अचानक बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए। विमान 135 यात्रियों के साथ रायपुर के लिए उड़ान भरने वाला था। तत्काल ही विमान को टैक्सी-वे पर लाया गया। प्रोटोकॉल और जरूरी जांच के बाद सवा घंटे की देरी से रवाना किया जा सका। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, घटना सुबह 8.55 बजे इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान (6ई 6521) के साथ हुई। विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर कुछ दूरी तय कर चुका था। पायलट की सूझबूझ और सतर्कता की वजह बड़ा हादसा टल गया। अचानक ब्रेक लगने से विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर घबरा गए। एयरपोर्ट प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात 'फॉलो मी' वाहन के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बंदर को रनवे से भगाया। नागरिक उड्डयन विभाग ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। करीब एक घंटे तक उछल-कूद करता रहा बंदर बंदर करीब घंटेभर रनवे और उसके आसपास उछल-कूद करता रहा। काफी मुश्किल के बाद रनवे सुरक्षा में तैनात कर्मचारी उसे भगा पाए। बंदर रहीमाबाद गांव की तरफ मौजूद एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की ओर भाग निकला। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोप:कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, डीएम से दोषियों पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में रिश्तेदार निकला चोर:पुलिस ने 24 घंटे में 6.5 लाख कैश समेत आरोपी को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment