Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हररोज 10 हजार गैस सिलेंडरों की अतिरिक्त डिलीवरी:LPG किल्लत की अफवाह से बढ़ी बुकिंग, एजेंसियों के बाहर लंबी कतार

    8 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी है। केंद्र सरकार की कमर्शियल सिलेंडरों पर कंडीशनल रोक, 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था और अचानक बढ़ी मांग ने सप्लाई सिस्टम पर दबाव बढ़ा दिया है। 5 मार्च के बाद लागू हुए नए दिशा-निर्देशों ने राजधानी में गैस वितरण व्यवस्था को प्रभावित किया है। कमर्शियल सिलेंडरों के उपयोग और आवंटन पर सख्ती के चलते होटल, ढाबे और छोटे कारोबारियों की निर्भरता घरेलू सिलेंडरों पर बढ़ी, जिससे डिमांड में तेजी आई। उपभोक्ताओं ने समय से पहले ही बुकिंग शुरू कर दी, जिससे सिस्टम पर अतिरिक्त दबाव बना है। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, पहले जहां रोजाना 33 से 35 हजार सिलेंडर की डिलीवरी होती थी, अब यह आंकड़ा बढ़कर 44 से 45 हजार तक पहुंच गया है। बावजूद इसके एजेंसियों के बाहर लाइनें लग रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी सामान्य मांग नहीं, बल्कि असामान्य परिस्थितियों में बढ़ी हुई बुकिंग का परिणाम है, जिसे नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं। कालाबाजारी रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अब तक प्रदेशभर में 177 एफआईआर हो चुकी हैं। 16 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। शहर के कई इलाकों में कतारें, उपभोक्ता परेशान इंदिरानगर, आशियाना, चौक, अलीगंज, आलमबाग और कृष्णानगर जैसे इलाकों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सामान्य दिनों में ऐसी स्थिति नहीं रहती, लेकिन अचानक आई मांग और देरी से आपूर्ति ने परेशानी बढ़ा दी है। अब तक क्या-क्या कार्रवाई हुई… कालाबाजारी ने बिगाड़ा खेल, प्रशासन सख्त गैस की कालाबाजारी भी संकट की बड़ी वजह बनकर सामने आई है। जांच के दौरान इंदिरानगर में एक गुमटी पर घरेलू सिलेंडर से छोटे सिलेंडरों में अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा गया, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। लालबाग में एक युवक 4 सिलेंडर के साथ पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार करके एफआईआर दर्ज की गई। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां सप्लाई चेन को प्रभावित कर रही हैं। सरकार का सख्त रुख, निरीक्षण और कार्रवाई योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूरे प्रदेश में गैस कालाबाजारी के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। अब तक 12,732 निरीक्षण और छापेमारी की जा चुकी हैं। 177 एफआईआर दर्ज हुई हैं। 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 185 मामलों में अभियोजन की कार्रवाई चल रही है, जिससे गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है। 24 घंटे कंट्रोल रूम, 4 हजार वितरकों पर नजर गैस आपूर्ति को सुचारु रखने के लिए खाद्य आयुक्त कार्यालय में 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है। प्रदेशभर में 4,108 वितरकों की डिलीवरी पर नजर रखी जा रही है। जिलों में भी निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी को रोका जा सके। लखनऊ में जिला प्रशासन की टीमों ने बीकेटी, सरोजनीनगर, मलिहाबाद और शहरी क्षेत्रों में गैस एजेंसियों, गोदामों, होटल और दुकानों की व्यापक जांच की है। स्टॉक रजिस्टर, बुकिंग डेटा और वितरण प्रणाली की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि कहीं भी गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई हो सके। अफवाहों से बढ़ा संकट, प्रशासन की अपील-घबराएं नहीं प्रशासन का कहना है कि गैस की कोई वास्तविक कमी नहीं है, बल्कि अफवाहों और अधिक बुकिंग के कारण कृत्रिम संकट की स्थिति बनी है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें और निर्धारित नियमों का पालन करें। ………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या:मैदान में मिली लाश; पास में शराब-कोल्डड्रिंक की बोतल पड़ी थीं, 2 हिरासत में लखनऊ में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में पड़ी मिली। मौके से शराब और कोल्डड्रिंक की बोतलें भी मिली हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों ने ही शराब के नशे में युवक की हत्या की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर चौकियां धाम में चैत्र नवरात्र का सातवां दिन:भोर में कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, विशेष पूजा-अर्चना
    Next Article
    सोनभद्र में दो बाइकों की टक्कर, तीन की मौत:आमने-सामने भिड़ी, एक ने मौके पर और दो ने अस्पताल में तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment