Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हनुमान जयंती पर बाइक शोभायात्रा:विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने निकाली, सैकड़ों श्रद्धालु शामिल

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ पश्चिम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने हनुमान जयंती के अवसर पर एक बाइक शोभायात्रा का आयोजन किया। पवन पुत्र हनुमान के जन्मोत्सव पर निकाली गई इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मार्ग में 'जय श्रीराम' और 'बजरंगबली' के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यात्रा के संयोजक गणेश शंकर पंवार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और उत्साह का संदेश देना था। शोभायात्रा में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरे मार्ग पर व्यापारियों और स्थानीय निवासियों द्वारा स्वागत केंद्र स्थापित किए गए, जहां पुष्प वर्षा और जलपान की व्यवस्था की गई। हनुमान जी की तरह हर व्यक्ति में अपार शक्ति निहित इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और विश्व हिंदू परिषद अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप ने अपने संबोधन में कहा कि हनुमान जी की तरह हर व्यक्ति में अपार शक्ति निहित है, जिसे पहचानने और एकजुट रहने की आवश्यकता है। उन्होंने समाज से जाति-पाति के भेदभाव से बचने और एकता बनाए रखने का आह्वान किया। जिला संगठन मंत्री समरेंद्र सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि सभी हिंदू आपस में भाई हैं और समाज में समानता का भाव होना चाहिए। बजरंग दल के जिला संयोजक यादवेंद्र ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है। ये लोग रहे मौजूद इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा, कार्याध्यक्ष अंकुश सूरी, मंत्री पंकज तिवारी, सह मंत्री तरनजीत सिंह और संयोजिका रीना विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने से खुला राज:पीलीभीत पुलिस ने सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
    Next Article
    फिरोजाबाद में हनुमान जयंती पर शोभायात्रा:जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर, लोगों ने बरसाए फूल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment