Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में चैत्र नवरात्रि का पांचवां दिन:शिवा भोला मंदिर में उमड़ी भीड़, महिला मंडल ने किया कीर्तन

    9 hours ago

    2

    0

    राजधानी लखनऊ में चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन भक्तिमय माहौल देखा गया। प्रसिद्ध शिवा भोला मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां महिला मंडल द्वारा सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने इसमें भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना की और नव संवत्सर का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भगवती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद महिला मंडल की सदस्यों ने विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। ढोलक और मंजीरों की ध्वनि के बीच महिलाएं भक्ति में लीन दिखीं, जिससे मंदिर परिसर 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। महिलाओं ने समोहिक भजन गायन किया भजन-कीर्तन के दौरान महिलाओं ने कई प्रसिद्ध भजनों का गायन किया। इनमें 'मैया ओ मैया, तुझे कब आएगा दया', 'प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी', 'लली लली चुनरिया सितारों वाली' और 'मेरी झोली भर दे ओ माता' जैसे भजन प्रमुख थे। कीर्तन में मां के नौ रूपों की महिमा का वर्णन महिला मंडल की सदस्य पूनम गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष और नवरात्रि का यह संगम हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा कि महिला मंडल हर वर्ष ऐसे आयोजन करता है ताकि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ा जा सके। कीर्तन में मां के नौ रूपों की महिमा का वर्णन किया गया और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।कीर्तन के समापन पर विधि-विधान से मां की आरती की गई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं में हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर पहुंचीं:राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह जनपद पहुंचीं
    Next Article
    बिठूर में तेज रफ्तार वाहन ने किसान को रौंदा:शादी के 10 साल बाद पैदा हुआ था बेटा, अस्पताल में खाना देने जा रहे थे, पत्नी ICU में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment