Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में बिना पिलर के बना म्यूजियम:हेरिटेज एंड आर्ट में देखोगी अवध की तहजीब; इतना लगेगा टिकट

    12 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के हुसैनाबाद इलाके में बना ‘म्यूजियम ऑफ हेरिटेज एंड आर्ट’ अब पूरी तरह तैयार है। करीब 4,973 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इस म्यूजियम की सबसे बड़ी खासियत इसकी अनोखी संरचना है। यह प्रदेश की पहली ऐसी इमारत है, जिसमें 45 मीटर लंबा कैंटीलीवर बिना किसी कॉलम या पिलर के तैयार किया गया है। आकर्षक डिजाइन इसे शहर की नई आइकॉनिक पहचान बना रही है। अवध की विरासत अब डिजिटल अंदाज में म्यूजियम में अवध की संस्कृति, इतिहास और कला को आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत किया गया है। यहां मूल धारा हुनर का सफर गंगा-जमुनी तहजीब’ और ‘जायका-ए-अवध’ जैसी थीम आधारित गैलरियां विकसित की गई हैं। खास बात यह है कि विजिटर्स को इतिहास से जोड़ने के लिए वीआर गेमिंग एरीना भी बनाया गया है, जिससे लोग अतीत को नए तरीके से अनुभव कर सकेंगे। पर्यटन को मिलेगा बड़ा बूस्ट यह म्यूजियम न सिर्फ शहर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा, बल्कि पर्यटन को भी नया आयाम देगा। यहां आने वाले लोग अवध की शिल्पकला, साहित्य और परंपराओं को करीब से समझ सकेंगे। इससे स्थानीय कारीगरों और हस्तशिल्प को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। टिकट और टाइमिंग म्यूजियम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। बच्चों के लिए 50 रुपये और वयस्कों के लिए 100 रुपये प्रवेश शुल्क तय किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत:जरीफनगर थाना क्षेत्र में चार घायल, देर रात इलाज के दौरान गई जान
    Next Article
    भदोही में 8 माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत:गले पर निशान, दो दिन पहले ही पति विदाई कराने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment