Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अखिलेश-राहुल होश में आओ के लगे नारे:मेयर को जान से मारने की धमकी देने का आरोप,

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में चिनहट क्षेत्र से पार्षद अरुण राय ने भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ चिनहट थाने पर जमकर नारेबाजी की। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ होश में आओ, महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान के नारे लगाए। भाजपा का झंडा बैनर लेकर कार्यकर्ता थाने पहुंचे। इसके बाद कार्रवाई की मांग की। मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को नेम प्लेट पर चप्पल जूता मारने और अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस से शिकायत की पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने मेयर के आवास पर पहुंचकर बत्तमीजी की है। जान से मारने की धमकी दी है। इसके कारण अशांति वाली स्थिति उत्पन्न हो गई। भय का वातावरण बन गया है। घटना के बाद से भाजपा कार्यकर्ता आहत और भयभीत हैं। घटना से केवल मेयर का अपमान नहीं है, बल्कि शहर की प्रथम नागरिक और महिलाओं का भी अपमान हुआ है। ऐसी कार्रवाई हो कि नजीर बने भाजपा पार्षद ने कहा कि सपा के जिन लोगों ने अभद्रता और बदतमीजी की है। उनके खिलाफ ऐसी कार्यवाही होनी चाहिए कि यह नजीर बन जाए और आगे से इस तरह की हरकत ना हो। उनका कहना है कि सपा और कांग्रेस के लोग महिला विरोधी हैं और लगातार ऐसी ही हरकत करते हैं, जिससे महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र ने हाईस्कूल में फेल होने पर खाया जहर:दूसरी बार असफल होने पर उठाया कदम, युवक हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अलीगढ़ में गगन शर्मा इंटर के टॉपर बने:93.20% के साथ पहला नंबर मिला, जिले की टॉप 5 लिस्ट में चार बेटियों ने जगह बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment