Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में अक्षय तृतीया पर 150 करोड़ का कारोबार:200 कारों की बुकिंग, 50 हजार तक के लहगों की डिमांड

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में अक्षय तृतीया पर बाजार गुलजार रहे। होली के बाद जो मार्केट थोड़ी धीमी हो गई थी उसने रफ्तार पकड़ा है। सराफा व्यापारियों ने बताया कि 15 अप्रैल से ही लोगों ने बुकिंग और खरीदारी शुरू कर दिया था। सहालग और अक्षय तृतीया की खरीदारी से बाजार में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की समृद्धि बरस चुकी है। सराफा एसोसिएशन के महामंत्री रविंद्रनाथ रस्तोगी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर लोगों ने पहले से बुकिंग कराई है। एडवांस बुकिंग में 80 फीसदी तक रकम देनी पड़ती है। इस लिहाज से सराफा बाजार में अब तक लगभग 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। 200 कारों की बुकिंग हुई अलग-अलग व्यवसाय से जुड़े व्यापार में बताया कि सहालग और अक्षय तृतीया ने कपड़ा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक और कैटरिंग कारोबार में भी गति आई है। कपड़ा व्यापारी गुरबीर ने कहा कि थीम वेडिंग का चलन होने से दूल्हा-दुल्हन समेत पूरा परिवार लहंगे और शेरवानी में नजर आ रहा है। पांच हजार तक की साड़ियां और 50 हजार तक के लहंगे डिमांड में हैं। ऑटो सेक्टर में भी बहार है। करीब 200 कारों की बुकिंग हुई है। ऑटो सेक्टर में 20-25 करोड़, कपड़ा बाजार में 15 करोड़ के आसपास तो इलेक्ट्रॉनिक व कैटरिंग सेक्टर में पांच करोड़ का व्यापार हुआ। 'इस दिन का इंतजार रहता है' सर्राफा व्यापारी अदेश जैन ने कहा कि अक्षय तृतीया खरीदारी करने का नया अवसर प्रदान करता है। इस दिन का बहुत महत्व है मान्यता है कि इस दिन जो खरीदा जाता है वह चीज समाप्त नहीं होती है। सराफा व्यापारी विनोद ने कहा कि परशुराम जयंती अक्षय तृतीया के रूप में मनाया जाता है। अक्षय तृतीया पर जो लोग खरीदते हैं उन्हें उम्मीद होती है कि इस दिन खरीदा हुआ सोना चांदी हमेशा बरकरार रहेगा और लगातार आगे बढ़ेंगे। इस दिन का हम व्यापारियों को भी खास इंतजार रहता है। व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव को खालसा हेल्प फाउंडेशन अध्यक्ष ने किया सम्मानित:मेरठ में जनसेवा के कार्यों की सराहना की
    Next Article
    BHU में धरने पर बैठी महिला कर्मचारी की बिगड़ी तबीयत:वाराणसी में नियमितीकरण की मांग को लेकर 12 दिनों से चल रहा धरना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment