Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 36-साल की बहू ने सास की हत्या की:घर का CCTV बंद कर प्रेमी के साथ की वारदात; स्निफर डॉग ने कातिल को पकड़ाया

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 36 साल की बहू ने सास की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हाथ-पैर रस्सी से बांधे, फिर गला दबा दिया। वजह थी- सास प्रेमी से मिलने का विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, किसी को उन पर शक न हो, इसलिए दोनों ने घर का CCTV बंद कर वारदात की। फिर कार से बाहर भाग गए। कुछ दूर जाकर सीसीटीवी को मोबाइल से ऑन कर दिया। थोड़ी देर बाद महिला का बेटा घर पहुंचा। दादी की लाश देखकर वह मां को कॉल करने लगा। इस पर दोनों को लगा कि अगर घर नहीं लौटे तो पकड़े जाएंगे। घबराहट में दोनों वापस घर आ गए। अरोपी महिला रंजना वर्मा, सास निर्मला (69) की लाश देखकर रोने का नाटक करने लगी। कहने लगी कि लूटपाट के बाद हत्या की गई। हम बाहर घूमने गए थे। इधर, पोते के बुलाने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो 2 घंटे तक घर का CCTV ऑफ मिला। लेकिन घर के बाहर लगे CCTV में बहू 22 साल के प्रेमी राजन शर्मा के साथ घर से बाहर जाती दिखाई दी। मौके पर पहुंचा पुलिस का स्निफर डॉग सूंघते हुए प्रेमी के पास जाकर रुक गया। वह घबरा गया और उसे दूर भागने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की बात कबूल कर ली। घटना शनिवार शाम 4 बजे महानगर इलाके की है। एसएचओ महानगर अखिलेश मिश्रा ने कहा- मृतका के बेटे त्रिदेश की शिकायत पर राजन और रंजना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है। राजन शर्मा ओला टैक्सी ड्राइवर है। वह रंजना के घर पर ही किराए पर रहता है घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- पोता डिलीवरी कर लौटा तो दादी की लाश देखी निर्मला देवी (69) निशातगंज गली नंबर-3 में रहती थीं। बेटा त्रिदेश वर्मा (40), बहू रंजना वर्मा, पोता आदित्य (21), पोती अंशिका (15) और सांवी (डेढ़ साल) भी उनके साथ रहते हैं। निर्मला के पति राजाराम वर्मा सचिवालय से रिटायर्ड थे। उनकी 2 साल पहले मौत हो चुकी है। रंजना की करीब 20 साल पहले त्रिदेश से शादी हुई थी। दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर निर्मला का परिवार रहता है, जबकि फर्स्ट फ्लोर पर 8 किराएदार हैं। इसमें ही एक कमरे में प्रेमी राजन शर्मा भी रहता था। निर्मला का बेटा त्रिदेश बिजली विभाग में किला पावर हाउस में संविदा पर तैनात है। पोता डिलीवरी बॉय का काम करता है। बड़ी बेटी अंशिका मामा के घर उन्नाव गई थी। शनिवार को त्रिदेश जॉब पर गया था। बहू रंजना और छोटी बेटी सांवी घर पर थीं। पोता डिलीवरी देने चला गया था। शाम 4 बजे घर लौटा। अंदर जाकर देखा तो कमरे में दादी के हाथ-पैर बंधे थे और वह बेहोश पड़ी थीं। पोते ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोग आए उन्होंने चेक किया तो निर्मला देवी की मौत हो चुकी थी। इस पर उसने पिता को फोन कर बुलाया और मां को भी कॉल किया। मां रंजना थोड़ी देर बाद राजन के साथ घर पहुंची। डॉग सूंघते हुए प्रेमी के पास जाकर रुका, CCTV बंद मिला पुलिस ने बताया कि बहू रोते हुए सबसे पूछने लगी कि इन्हें क्या हो गया है। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड पहुंचा। डॉग सूंघते हुए प्रेमी राजन के पास जाकर रुक गया। आसपास खड़े सभी लोग हक्के-बक्के रह गए। पुलिस ने CCTV चेक किए तो दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच कैमरे बंद मिले। इससे पुलिस को संदेह हो गया कि कोई घर का ही व्यक्ति इसमें शामिल है। 4 बजे के बाद के फुटेज में बहू प्रेमी के साथ बाहर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। प्रेमी का कबूलनामा पढ़िए पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में प्रेमी राजन ने बताया- मेरा 4 साल से रंजना से अफेयर था। इस बात की जानकारी घर में हो गई थी। पति और बेटे के काम पर जाने के बाद घर में रंजना, दोनों बेटियां और सास रहती थीं। बड़ी बेटी स्कूल-कोचिंग चली जाती थी। डेढ़ साल की छोटी बेटी अभी ऐसी बातों के लिए समझदार नहीं है। इसी वजह से हम लोगों ने सास की हत्या की प्लानिंग की। घर में लगे CCTV का पूरा कंट्रोल मैंने अपने पास ले रखा था। जब चाहता, बंद कर देता था। शनिवार को पति और बेटे के नौकरी पर जाने के बाद पहले घर के अंदर का CCTV बंद किया, फिर वारदात की। बेटी बोली- मां की राजन से बनती थी, इसलिए घर में झगड़ा होता था बेटी अंशिका ने बताया कि मां से राजन की काफी बनती थी। यह बात घर में किसी को पसंद नहीं थी। इसको लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। दादी भी मां को मना करती थीं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- ईद पर खूनी संघर्ष, 2 सगे भाइयों की हत्या : मेरठ में 5 की हालत गंभीर; लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले मेरठ में शनिवार रात मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। इसमें दो सगे भाइयों की हत्या हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। मरने वाले दोनों ग्राम प्रधान के भाई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से गांव में तनाव है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्लेन में 13 घंटे रखा रहा महिला का शव:बदबू फैलने से यात्री परेशान, टेकऑफ के 1 घंटे बाद मौत हुई थी
    Next Article
    राजभर बोले- सपा तो भाजपा की 'बी टीम' है:सुल्तानपुर में कहा- सीएम को गुलदस्ता देकर कहते हैं 'दिन में बोलने दीजिए, रात में हम आपके साथ हैं'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment