Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 30 हजार का इनामी गिरफ्तार:16 साल पहले 4 साथियों के साथ सूरत में की थी डकैती, उसके बाद से फरार चल रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में 30 हजार रुपए का इनामी गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने उसे पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-9 से पकड़ा। वह गुजरात के सूरत में की डकैती में 16 साल से फरार चल रहा था। गुजरात पुलिस ने उसकी लोकेशन लखनऊ मिलने पर लखनऊ एसटीएफ से संपर्क किया और मदद मांगी। इसके बाद सूरत क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस निरीक्षक शैलेश राधे बिहारी दूबे अपनी टीम के साथ लखनऊ पहुंचे। यहां उसकी आरोपी की रेकी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी जौनपुर के बदलापुर का शैलेंद्र कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह है। टीम ने उसे गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे गिरफ्तार किया। चार साथियों के साथ की थी डकैती अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सूरत (गुजरात) के अदाजन थाने में डकैती का मामला दर्ज है। लंबे समय से फरार रहने पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था। उसने पूछताछ में बताया है कि 2009 में नौकरी की तलाश में गुजरात गया था। वहां चार साथियों के साथ मिलकर किराये के मकान में रहने लगा। 2010 में सभी ने मिलकर सूरत में डकैती की। घटना के बाद उसके साथी पकड़े गए, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गया। कुछ समय मुंबई में रहने के बाद वह अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था और फिर लखनऊ में आकर ठिकाना बना लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में अग्निवीर का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव:बॉर्डर पर फायरिंग में हुए थे शहीद, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
    Next Article
    मलाइका ने सोराब बेदी संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी:कहा- लिंक अप की अफवाहों पर मैं और बेटे अरहान हंसते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment