Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 24 घंटे लोगों को मिलेगा पानी:चिनहट वार्ड से हुई शुरूआत, पाइपलाइन का किया गया शिलान्यास

    3 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में चिनहट द्वितीय वार्ड के वास्तु खंड 1 और 2 में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत 24×7 पेयजल सप्लाई पाइपलाइन कार्य का सोमवार को विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। योजना से नागरिकों को चौबीसों घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। हर घर जल के संकल्प को सशक्त रूप देते हुए यह योजना स्थानीय निवासियों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने वाली है। परियोजना पूरी होने के बाद वास्तु खंड 1 एवं 2 के प्रत्येक घर तक निरंतर, स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे न केवल स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आएगा। कुल 1086 घरों को इससे 24 घंटे साफ पानी मिलेगा। स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,सीएम योगी आदित्यनाथ और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के विजन से पेयजल की सुविधा लोगों को 24 घंटे मुहैया कराई जाएगी। यह योजना वार्ड को विकास की नई दिशा देगी और भविष्य में पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल के रूप में स्थापित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोबाइल टावर पर चढ़ने वाला युवक पत्नी के साथ गिरफ्तार:सिविल कोर्ट के पास की घटना, पहले भी कई बार चढ़कर कर चुके बवाल
    Next Article
    प्राथमिक शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, TET अनिवार्यता का विरोध:एमएलसी आशुतोष सिन्हा बोले - भाजपा सरकार नहीं चाहती की गरीब के बच्चे पढ़ाई करें, इसलिए ये नियम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment