Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ किश्त जमा करने की अंतिम तारीख की घोषणा:31 मार्च तक हज यात्री जमा कर सकते है बकाया किश्त, ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में हज यात्रियों के लिए अहम निर्देश जारी हुए है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 31 मार्च तक अंतिम किश्त जमा करनी होगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सभी चयनित हज यात्रियों को अपनी बची हुई धनराशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। हज यात्री जिस राज्य से उड़ान भरेंगे उसी के अनुसार उनका किराया तय किया गया है। अलग-अलग उड़ान स्थल से अलग-अलग किराया तय किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एसपी तिवारी नए बताया की हज यात्री अब तक 2,77,300 रुपये जमा कर चुके हैं। अब उड़ान स्थल के आधार पर अलग-अलग शेष राशि जमा करनी होगी। यह भुगतान स्टेट बैंक/यूनियन बैंक के माध्यम से या हज कमेटी की वेबसाइट से पे-स्लिप डाउनलोड कर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। हज सचिव ने बताया कि दिल्ली से जाने वाले यात्रियों को 69,300 रुपये, लखनऊ से 75,250 रुपये, मुंबई से 62,950 रुपये, अहमदाबाद से 55,900 रुपये और हैदराबाद से 66,050 रुपये की अतिरिक्त राशि जमा करनी होगी। इसके अलावा कुर्बानी का विकल्प को चुनने वाले यात्रियों को 17,280 रुपये अलग से जमा करने होंगे। शिया हज यात्रियों के लिए जोहफा मीकात जाने के लिए 5,520 रुपये की धनराशि और जमा करनी होगी। हज समिति ने स्पष्ट किया है कि इस राशि में कैटरिंग व्यवस्था शामिल नहीं है। कैटरिंग शुल्क की जानकारी बाद में अलग से दी जाएगी और उसे अलग से जमा कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्र के सातवें दिन हुई मां कालरात्रि की पूजा:जनपद के मंदिरों में उमड़ी भीड़, भक्तों ने किए दर्शन और मांगी मनोकामनाएं
    Next Article
    जालौन में अज्ञात युवक का जला शव मिला:ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में देखा, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment