Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ केजीएमयू में मंत्री की सिफारिश बेअसर:पीलीभीत के बीमार युवक के इलाज के लिए डीएम ने संभाली कमान, रेड क्रॉस से आर्थिक मदद मिली

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक मां को अपने बीमार बेटे के इलाज के लिए पायल बेचनी पड़ी, क्योंकि राज्यमंत्री की सिफारिशी चिट्ठी भी बेअसर साबित हुई। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) ज्ञानेंद्र सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल मदद पहुंचाई और बच्चे के इलाज का इंतजाम कराया। शहर के बल्लभ नगर निवासी रामकली का बेटा श्यामसुंदर किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। रामकली ने मदद के लिए गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार से गुहार लगाई थी। मंत्री ने लखनऊ के KGMU निदेशक के नाम पत्र लिखा, लेकिन अस्पताल में मरीज को भर्ती नहीं किया गया और न ही किसी ने फोन उठाया। इलाज न मिलने और आर्थिक तंगी के कारण बेबस मां को अपनी पायल बेचकर बेटे के साथ वापस घर लौटना पड़ा। यह घटना प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था की अनदेखी को उजागर करती है। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के जनता दरबार में रामकली ने अपनी आपबीती सुनाई। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके अतिरिक्त, महिला का नया राशन कार्ड बनवाया गया ताकि भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी के निर्देश के कुछ ही मिनटों के भीतर स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ित के घर पहुंची। देर शाम जिलाधिकारी स्वयं पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और मरीज श्यामसुंदर को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, "प्रशासन हर गरीब और लाचार व्यक्ति के साथ खड़ा है। पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद मुहैया कराई जाएगी और इलाज में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसा टीकरी में शराब ठेके का विरोध:ग्रामीणों ने पंचायत कर आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    कार में आग लगने से चालक की जिंदा जलकर मौत:कार-बाइक में सामने से हुई टक्कर, बाइक सवार की भी मौत, कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment