Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ के उदासीन आश्रम में मेडिकल कैंप लगा:लोगों की मुफ्त जांच हुई, जरूरतमंदों को दवाई मिली

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में ठाकुरगंज स्थित संगत बाबा हजाराबाग उदासीन आश्रम में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। महा मंडलेश्वर हरि प्रकाश उदासीन और स्वामी हरेंद्र मुनि के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर अपने स्वास्थ्य का चेकअप करवाया दवाएं लेकर कैंप का लाभ उठाया। महा मंडलेश्वर हरि प्रकाश उदासीन ने कहा कि आश्रम में हर तरह के लोग आते हैं। कोई मानसिक रूप से परेशान होता है तो कोई शारीरिक रूप से बीमार होता है। हमारा प्रयास है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को संपूर्ण रूप से स्वस्थ करके भेजा जाए। समाज का एक बड़ा वर्ग इस आश्रम से जुड़ा हुआ है जो हर सुख दुख में पहुंचता है। शिविर का यही उद्देश्य है कि क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाए। ताकि समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच और उपचार करा सकें। आश्रम की ओर से मिली जानकारी में बताया गया कि शिविर में लगभग एक दर्जन अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच की, जिसमें सामान्य रोग, हृदय संबंधी समस्याएं, मधुमेह, रक्तचाप, आंखों की जांच के साथ महिलाओं से जुड़ी बीमारियां शामिल थीं। मरीजों को नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं गंभीर रोगियों को उनकी बीमारी के हिसाब से अस्पताल में दिखाने के लिए सलाह दी गई । महा मंडलेश्वर स्वामी हरि प्रकाश उदासीन ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। जो लोग बड़े स्तर पर सामाजिक काम नहीं कर सकते उन्हें यह प्रयास करना चाहिए कि अपने आसपास जो अस्पताल है वहां सप्ताह में एक बार जाकर भोजन वितरण या फल वितरण जरूर करें। आश्रम में इस प्रकार के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों को मारी टककर:दरोगा और हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    फर्रुखाबाद के नर्सिंग होम में गैस लीक, आंखों में जलन:शिकायत पर अभद्रता का आरोप, मरीजों को लोहिया अस्पताल शिफ्ट किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment