Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ की स्कूल संचालिका को पाकिस्तान से आ रहे कॉल:स्कूल के बैनर-साइन बोर्ड सोशल मीडिया पर वायरल, साइबर सेल से शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के विकासनगर इलाके की प्री-स्कूल संचालिका मनचलों से परेशान हैं। मनचलों ने स्कूल के बैनर व बोर्ड को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनका मोबाइल नंबर वायरल कर दिया। जिसके बाद उनके पास आधी रात को अश्लील कॉल और चैट आने लगे। पीड़ित संचालिका ने मामले की शिकायत साइबर सेल और स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। विकासनगर स्थित प्री-स्कूल की संचालिका ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके स्कूल के आधिकारिक बैनर और ग्लो साइन बोर्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर दी। इन पोस्ट्स में स्कूल का नाम और फोन नंबर साफ दिखाई दे रहा है। इसके बाद से पोस्ट्स पर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट्स आने लगे। उनके पास 2 मार्च से लगातार अश्लील और फर्जी कॉल्स आ रही हैं। पाकिस्तान से आ रहे कॉल संचालिका का कहना है कि देर रात 2 बजे तक भी लोग कॉल कर मजाक और अभद्र बातें करते हैं। कुछ कॉल्स पाकिस्तान व अन्य जगहों से आ रहे हैं। इससे उनकी और 10 साल पुरानी संस्था की छवि भी खराब हो रही है। उन्होंने बताया कि साइबर सेल में शिकायत के बाद कुछ प्लेटफॉर्म्स से पोस्ट हटवाए गए हैं, लेकिन कई जगह अभी भी पोस्ट मौजूद हैं, जिससे कॉल्स का सिलसिला थम नहीं रहा है। जल्द से जल्द सभी आपत्तिजनक पोस्ट हटवाए जाएं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में एसओ आलोक सिंह का कहना मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:व्रत के चावल, घी और पनीर के नमूने लिए, दुकानदारों में मची खलबली
    Next Article
    मिशन शक्ति अभियान-5 का दूसरा चरण शुरू:छात्राओं को अधिकारों, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment