Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ हाईकोर्ट की छत पर चढ़ी महिला:बच्चे को गोद में लेकर कूदने की धमकी दी, बोली- न्याय नहीं मिला

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ हाईकोर्ट में शुक्रवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर सी ब्लॉक की टेरेस चढ़ गई और कूदने की धमकी देने लगी। करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने पूरे परिसर में अफरा-तफरी मचा दी। शाम करीब 4 बजे, कोर्ट की कार्यवाही खत्म होते ही लोगों की नजर अचानक छत पर खड़ी महिला पर पड़ी। महिला बच्चे को लेकर टेरेस के किनारे खड़ी थी, जिसे देख नीचे मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई। महिला की पहचान रूपाली के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वह पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले 3 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… पुलिस ने महिला-बच्चे को बचा लिया लखनऊ हाईकोर्ट के सी ब्लॉक की टेरेस पर दोपहर करीब ढाई बजे एक महिला बिलकुल किनारे खड़ी दिखी। उसके हाथ में बच्चा था। नीचे खड़े लोगों ने जब उसे किनारे से हटने के लिए कहा तो वह तेज-तेज रोने लगी। कूदने की धमकी देते हुए कहा- मुझे न्याय नहीं मिला। सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एहतियात के तौर पर नीचे जाल बिछाया गया, जबकि महिला को समझाने के लिए ऊपर महिला पुलिस और जवानों की टीम भेजी गई। सीआरपीएफ के सुरक्षा अधिकारी आर.के. तिवारी ने बताया कि टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए पहले महिला को बातचीत में उलझाया और सही मौका देखकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला और उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया गया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी SIR फाइनल लिस्ट में 2.04 करोड़ नाम कटे:डिप्टी CM पाठक की सीट पर 34% वोटर कम हुए; ऐसे चेक करें अपना नाम
    Next Article
    जालौन में स्कूल की ईको पलटी:सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर स्कूल प्रबंधन समेत चार पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment