Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ भाजपा में तीन मंडलों की कार्यकारिणी घोषित:25 में से 22 मंडलों के बाद अब बाकी तीन की घोषणा पूरी

    3 hours ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर में संगठन विस्तार की प्रक्रिया पूरी करते हुए पूरब मंडल-5 (चिनहट शहरी), सरोजनीनगर मंडल-2 और मंडल-3 की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की संस्तुति के बाद संबंधित मंडल अध्यक्षों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा की। 22 मंडलों के बाद अब शेष तीन की सूची जारी भाजपा लखनऊ महानगर में कुल 25 मंडल हैं, जिनमें से 22 मंडलों की कार्यकारिणी पहले ही घोषित हो चुकी थी। अब पूरब-5, सरोजनीनगर-2 और सरोजनीनगर-3 की घोषणा के साथ पूरी संरचना लगभग पूरी हो गई है। प्रत्येक मंडल में दो महामंत्री, छह उपाध्यक्ष, छह मंत्री, एक कोषाध्यक्ष समेत करीब 60 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिनहट शहरी (पूरब मंडल-5) की टीम घोषित चिनहट शहरी मंडल में महामंत्री के रूप में ज्ञान प्रकाश गुप्ता और बृजेश लोधी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित कुल 45 से अधिक पदाधिकारियों को संगठन में शामिल किया गया है, जिससे मंडल स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। सरोजनीनगर मंडल-2 में नई जिम्मेदारियां सरोजनीनगर मंडल-2 में अखिलेश कुमार त्रिपाठी और नितेश वार्ष्णेय को महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पद देकर संगठन का विस्तार किया गया है। सरोजनीनगर मंडल-3 में भी टीम का गठन मंडल-3 में संतोष सिंह सेगर और विनय सूदन को महामंत्री नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदों पर भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्मैक रखने के दोषी को तीन वर्ष का कारावास:इटावा अदालत ने 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
    Next Article
    रोडवेज चालक भर्ती फेल, 250 में सिर्फ 68 चयन:अंतिम दिन 20 चयन, अभ्यर्थियों की कमी बनी वजह, क्षेत्रीय प्रबंधक बोले- भविष्य के लिए निकाली गई थी वेकेंसी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment