Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में ट्रेनिंग के बाद 1,508 सिपाही तैनात:कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए थानों में नियुक्ति

    3 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर जिले में पासिंग आउट परेड के बाद कुल 1508 आरक्षियों को विभिन्न थानों में तैनात किया गया है। इनमें 1184 पुरुष और 324 महिला आरक्षी शामिल हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह तैनाती कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। जारी सूची के अनुसार, सबसे अधिक तैनाती कोतवाली में की गई है, जहां 89 पुरुष और 20 महिला आरक्षी समेत कुल 109 पुलिसकर्मी भेजे गए हैं। इसके बाद मोहम्मदी में 85, खीरी थाना में 82 और गोला में 75 आरक्षियों की नियुक्ति हुई है। अन्य प्रमुख थानों में मैगलगंज में 74, निघासन में 63, पसगवां में 62 और पलिया में 61 आरक्षी तैनात किए गए हैं। मैलानी में 60, भीरा में 57 और हैदराबाद में 56 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, मितौली में 54, फूलबेहड़ में 53, ईसानगर में 52, फरधान में 51 और नीमगांव में 51 आरक्षियों को भी विभिन्न थानों में भेजा गया है। सबसे कम तैनाती नवीन मॉडर्न महिला थाना में हुई है, जहां 10 महिला आरक्षियों को नियुक्त किया गया है। वहीं, महिला थाना में 22 महिला आरक्षी तैनात की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर हाउस अरेस्ट:गाजीपुर कांड के पीड़ित से मिलने जा रहे थे, घर के बाहर धरने पर बैठे
    Next Article
    खुर्जा में ट्रिपल मर्डर पर कांग्रेस का विरोध:जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment