Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में सड़क हादसे में 4 चचेरे भाइयों की मौत:तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को रौंदा, फिर खाई में गिरी; शादी से लौट रहे थे सभी

    9 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बाइक सवारों दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि एक युवक का बायां पैर कटकर अलग हो गया। उसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की स्वास्थ्य केंद्र बेहजम ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसा फरधान थाना क्षेत्र के लखनापुर चौराहे के पास हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला समझिए... शादी समारोह से लौट रहे थे युवक बसारा गांव के रहने वाले आदर्श कुमार (29), अनुज कुमार (35) और मिर्जापुर सोनौरा गांव के कृष्णा शुक्ला (30) व मोहित (32) सोमवार रात करीब दो बजे अलग-अलग बाइकों से फरधान थाना क्षेत्र के कैंमासुर गांव में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा और मोहित की मौके पर मौत हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सड़क पर कई लोग घायल पड़े तड़प रहे थे और कार गहरी गड्ढे में पलट गई थी। लोगों ने कार सवार को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। हादसे में बाइक सवार अनुज का बांया पैर कटकर अलग हो गया। उसे प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आदर्श ने रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। कार चालक गंभीर घायल स्थानीय लोगों के अनुसार, कार ड्राइवर भानु (33) पुत्र राजकुमार सिंह कार में अकेला था और लखीमपुर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर बाइकों से टकरा गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। मृतक आपस में चचेरे भाई परिजनों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले चारों युवक आपस में चचेरे भाई थे। सोमवार रात सभी शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने-अपने गांव वापस लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फरधान इंस्पेक्टर राजू राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कार और बाइकों को कब्जे में ले लिया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। -------------------- ये खबर भी पढ़िए- स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, 3 दोस्तों की मौत:गोरखपुर में घूमने निकले थे, बॉडी कार के अंदर चिपकी; जेसीबी से निकाली गई गोरखपुर में स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी सरकारी गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में घुस गया। इससे तीनों दोस्तों की बॉडी स्कॉर्पियो में चिपक गईं। हादसे की सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस बुलाई। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा के रात्रि विश्राम में ठुमके लगे:अखिलेश के पुतला दहन से भड़का दरोगा, रवि किशन का 'महादेव राग'
    Next Article
    गोंडा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला शव, कुछ दिन पहले ही घर लौटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment