Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में मौलाना की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या:बाइक निकालने को लेकर पड़ोसियों से हुआ था विवाद, मौके पर पुलिसबल तैनात

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर के भीरा थाना क्षेत्र के भीरा नगर पंचायत के मोहल्ला सलामत नगर भट्ठा में गली से बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में मौलाना की पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार को हुए विवाद में मौलाना गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, एक दिन पहले दूसरे पक्ष ने भी मृतक के पुत्रों सहित चार लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शांति बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कई पहलुओं पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। देखिए 3 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… बाइक निकालने को लेकर हुआ था विवाद ग्राम सलामत नगर भट्ठा निवासी नौशाद पुत्र मौलाना चांद ने बताया कि 6 मई को दोपहर करीब 3 बजे उनके पिता मौलाना चांद छाजू राम कॉलेज के पास टहल रहे थे। इसी दौरान गली से मोटरसाइकिल निकालने को लेकर उनके छोटे भाई शादाब अली का बाबू पुत्र राजे, शाहरुख पुत्र बाबू, रेहान पुत्र बाबू, गामा पुत्र राजे और अफसाना पत्नी बाबू से विवाद हो गया। नौशाद के अनुसार, कहासुनी के बाद सभी आरोपियों ने मिलकर मौलाना चांद को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। गंभीर अंदरूनी चोटें लगने के कारण परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए। 7 मई को सुबह करीब 3 बजे इलाज के दौरान मौलाना चांद की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप मृतक के भाई जहूर खान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने घटना वाले दिन ही मारपीट की तहरीर दी थी, लेकिन भीरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कई बार थाने के चक्कर लगाए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। मृतक के बेटों पर दर्ज किया गया था मुकदमा दूसरी ओर, 6 मई को ही बाबू पुत्र राजे की तहरीर पर मृतक मौलाना चांद के पुत्रों साजिद, लूका, नौशाद और नूर खां के खिलाफ भीरा थाने में मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवनीश कुमार कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर गोला क्षेत्राधिकारी रमेश चंद तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। भीरा थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। दोनों पक्षों की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में देर रात बारिश के बाद तापमान में गिरावट:29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान, आसमान में छाए बादल
    Next Article
    हापुड़ में हिस्ट्रीशीटर राशिद लंबू की चाकू मारकर हत्या:पांच लोगों ने घेरकर फिल्मी स्टाइल में चाकू घोंपते रहे; 2 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment