Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में गेहूं की फसल में लगी आग, VIDEO:बच्चों की लापरवाही से एक एकड़ फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने पाया काबू

    3 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के सिंगाही थाना क्षेत्र के रमुवापुर गांव में सोमवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। बच्चों की लापरवाही के कारण दो किसानों की लगभग एक एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गांव के कुछ बच्चे राम चंद्र के खेत में गेहूं के दाने भून रहे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से आग अचानक भड़क उठी और तेजी से फैल गई। आग राम चंद्र के खेत से बढ़कर पास के किसान जगदीश के खेत तक पहुंच गई। जगदीश के खेत में धर्मपाल पुत्र फया नाथ ने ठेके पर एक एकड़ गेहूं की फसल लगाई थी, जो इस आग की चपेट में आकर पूरी तरह नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक दोनों किसानों की फसल को भारी नुकसान हो चुका था। क्षेत्रीय लेखपाल अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहपऊ में नाले में मिला अज्ञात युवक का शव:शरीर पर चोट के निशान, जेब में क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद; शिनाख्त के प्रयास जारी
    Next Article
    विधायक का 5वीं पास बेटा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठा:रामपुर में CHC निरीक्षण करने पहुंचा, दिए निर्देश, CMO ने 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment