Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में 66 घर राख, 115 परिवार प्रभावित:डीएम-विधायक पहुंचे गांव, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी, 23 अप्रैल। गोला गोकर्णनाथ तहसील के बिजुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अमरपुर मजरा गोगांवा में भीषण अग्निकांड हुआ। इस घटना में 66 घर जलकर राख हो गए, जिससे कुल 115 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और विधायक अमन गिरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री और खाद्यान्न वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप कोई भी प्रभावित परिवार सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने और पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख बिजुआ, एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी और तहसीलदार भीम चंद्र सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। सभी ने राहत कार्यों में सक्रिय रूप से सहयोग किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फेसबुक पर दोस्ती, युवक से 9 लाख की ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग के बहाने ठगे गए रुपये, साइबर थाने में केस दर्ज
    Next Article
    इंटर जिला टॉपर अनुष्का इंजीनियर बनना चाहती हैं:हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिष्का बोलीं- सेना में जाकर देश की सेवा करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment