Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह:उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित, एसडीएम ने बांटे परिणाम

    2 hours ago

    2

    0

    लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र स्थित पिपरझला के इंग्लिश मीडियम आर. वी. जी. किड्स एकेडमी में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी मितौली मधुसूदन गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में नीरज सिंह (विभाग संपर्क प्रमुख, आरएसएस) और डॉ. सुप्रिया मिश्र शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय की डायरेक्टर प्रियंका गोस्वामी और प्रधानाचार्य आशा राज ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। समारोह में वार्षिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। अपनी-अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को शील्ड व मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से भर उठा, और अभिभावकों व शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वार्षिक परीक्षा परिणाम इस प्रकार रहे: पी.जी. वर्ग में आभ्या वर्मा ने प्रथम, अंशिका वर्मा ने द्वितीय तथा मानवी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एल.के.जी. में नीशू प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और पूर्वी राज तृतीय स्थान पर रहे। यू.के.जी. में सुकृति दीक्षित प्रथम, शानवी राज द्वितीय तथा अयांश वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 में अपूर्वा वर्मा प्रथम, जावेद अली द्वितीय और अनवी शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 2 में मन्नत दीक्षित प्रथम, नैना राज द्वितीय तथा आकृति दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 3 में शिवांश पटेल प्रथम, अचल मित्रा द्वितीय और प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 6 में लक्ष्य गिरि प्रथम, राजकुमार दिलीप द्वितीय तथा मेनका राज तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 8 में स्मृति कौर प्रथम, राजकुमार द्वितीय और अदिति शुक्ला तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी मधूसुदन गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने वाले बच्चे ही जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं और आगे चलकर समाज व देश का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर परिश्रम करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि नीरज सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी उतना ही आवश्यक है। यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और संस्कार मिलते हैं, तो वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनकर समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं। वहीं डॉ. सुप्रिया मिश्र ने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में अभिभावकों को बच्चों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए। उन्होंने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने, किताबों के प्रति रुचि बढ़ाने और मैदान के खेलों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को भी सराहा गया। बच्चों की शिक्षा और शैक्षिक गतिविधियों में विशेष सहयोग तथा विद्यालय के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने वाले एक दर्जन से अधिक अभिभावकों को “मोस्ट वैल्युएबल पेरेंट्स” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में विद्यालय की डायरेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने सभी आगंतुक अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना है, ताकि वे भविष्य में समाज के लिए उपयोगी नागरिक बन सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर जेल में बंदी ने की बैरक के अंदर आत्महत्या:फोन नहीं उठाने पर की थी पत्नी की हत्या, 25 मार्च से था जेल में बंद
    Next Article
    राम रंग हत्याकांड- 48 घंटे बाद भी मुख्य आरोपी फरार:परिजनों में आक्रोश, पुलिस ने 10 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था आश्वासन; 5 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment