Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में ट्रक की टक्कर से देवर-भाभी की मौत:गोला-खुटार मार्ग पर ट्रक ने कुचला, अस्पताल में भर्ती मां को खाना देने जा रहे थे दोनों

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसा गोला-खुटार मार्ग पर साईं धाम के पास करीब 12 बजे हुआ। दोनों गोला के एक अस्पताल में भर्ती अपनी मां को खाना देने जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस दोनों को गोला सीएचसी लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मैलानी क्षेत्र के मूड़ा सरकटा निवासी मोहम्मद कैफ (18) अपनी भाभी अफसरबानों (23) के साथ बाइक से गोला आ रहा था। अफसरबानों की शादी करीब दो साल पहले मोहम्मद शारिक से हुई थी। गुरुवार सुबह शारिक काम पर चला गया था। वहां से उसने पत्नी को फोन कर कहा कि कैफ के साथ बाइक से अस्पताल जाकर मां को खाना दे आए। पति का फोन आने के बाद अफसरबानों ने खाना बनाया और टिफिन में पैक किया। इसके बाद वह देवर कैफ के साथ बाइक से गोला के लिए निकल गई। घर से करीब 4 किलोमीटर आगे साईं धाम के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक की चपेट में आ गए। पति ने फोन किया तो हादसे की मिली जानकारी शारिक ने बताया कि पत्नी और कैफ को घर से निकले काफी देर हो गई थी। जब उसने अफसरबानों को फोन किया तो पता चला कि उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी है। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई है। इसके बाद शारिक और परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में पत्नी और छोटे भाई का शव देखकर शारिक सदमे में आ गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। अफसरबानों के मायके कुकरा में भी सूचना दी गई। इसके बाद उसके भाई और माता-पिता अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। नौ भाइयों में पांचवें नंबर पर था कैफ मृतक मोहम्मद कैफ नौ भाइयों में पांचवें नंबर पर था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। परिवार के लोगों के मुताबिक कैफ अपनी भाभी के साथ मां को खाना देने निकला था। उन्हें क्या पता था कि रास्ते में दोनों के साथ यह हादसा हो जाएगा। अफसरबानों दो बहनों में छोटी थी अफसरबानों दो बहनों में छोटी थी। उसकी बड़ी बहन की शादी काफी पहले हो चुकी है। अफसरबानों की शादी मोहम्मद शारिक से करीब दो साल पहले हुई थी। हादसे की खबर के बाद उसके मायके और ससुराल दोनों जगह मातम पसरा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ट्रक और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर मेरठ में जलेंगे दीये:सूरजकुंड में होगा मुख्य आयोजन, बूथ से लाभार्थियों की देहरी पर दीपक जलाएंगे कार्यकर्ता
    Next Article
    लखनऊ में महंगाई के खिलाफ पीस पार्टी का ज्ञापन:यूपीआई शुल्क नियंत्रित करने समेत कई उठाईं मांगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment