Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर-खीरी में कालीचरण यादव 50 दिन से लापता:मैगलगंज पुलिस की स्पेशल टीम को भी नहीं मिला सुराग

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र से 48 वर्षीय कालीचरण यादव 12 फरवरी की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। करीब 50 दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिजन लगातार उनकी तलाश और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मितौली क्षेत्राधिकारी यादुवेंद्र यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह की अगुवाई में बनी इस टीम में बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट को भी शामिल किया गया है। सर्च ऑपरेशन में पवन कुमार सिंह, पवन कुमार पांडेय, सूर्यप्रताप सिंह, इकरार खां और सुखवीर सिंह समेत कई पुलिसकर्मी लगे हैं। इसके अलावा एसआई मोइन अहमद, अनिल तिवारी, देवेंद्र सिंह यादव और सिद्धांत पवार भी लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं। पुलिस द्वारा तमाम तकनीकी और जमीनी संसाधनों का उपयोग करने के बावजूद अब तक कालीचरण यादव का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। लगभग दो माह बीतने को हैं, लेकिन इस रहस्यमयी गुमशुदगी की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी कालीचरण का पता क्यों नहीं चल पा रहा है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि टीम लगातार जांच और सर्च ऑपरेशन में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैत्र नवरात्रि में छठ पूजा, महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत:गाजीपुर में अस्ताचलगामी और उदयगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
    Next Article
    मूर्तियां तोड़े जाने पर आक्रोश, राज्यपाल को ज्ञापन:शाहजहांपुर में शहीदों, सरधना में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment