Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाखों देकर खरीदा मकान...बहू ने करा लिया बैनामा:सहारनपुर में सीनियर सिटिजन दंपति ने बहू, विक्रेता और वकील पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में एक बुजुर्ग दंपति ने अपनी ही पुत्रवधू समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर मकान अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। बुजुग्र का आरोप है कि उनकी बहू ने वकील और एक अन्य के साथ मिलकर अपने नाम पर करा ली। जबकि मकान और रजिस्ट्री के पैसे उन्होंने खुद दिए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना सिटी कोतवाली की माधो नगर निवासी अजीत वशिष्ठ ने तहरीर देकर बताया कि वो और उनकी पत्नी उषा वशिष्ठ सीनियर सिटिजन हैं। उन्होंने मोहल्ला माधो नगर स्थित एक मकान का सौदा दीपक जौहर से तय किया था। इस मकान का बैनामा 25 अगस्त 2025 को उप निबंधक सदर तृतीय कार्यालय में कराया जाना था। पीड़ित के अनुसार, बैनामा प्रक्रिया के लिए उन्होंने कमल सिंह एडवोकेट के माध्यम से कागजात तैयार कराए और अपनी पत्नी उषा वशिष्ठ के नाम रजिस्ट्री कराने की बात कही थी। लेकिन आरोप है कि इस दौरान उनकी पुत्रवधू मानसी, विक्रेता दीपक जौहर और वकील कमल सिंह ने आपस में मिलीभगत कर धोखाधड़ी कर दी। अजीत वशिष्ठ का कहना है कि बैनामा गवाही के बहाने उनकी पुत्रवधू मानसी को साथ ले जाया गया और चालाकी से उनकी पत्नी के बजाय मानसी के नाम पर ही मकान की रजिस्ट्री करा दी गई। उस समय उन्हें इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो सकी क्योंकि उनकी बहू लगातार उन्हें भरोसा दिलाती रही कि बैनामा उषा वशिष्ठ के नाम ही हुआ है। पीड़ित ने बताया कि अब हाल ही में उन्हें पता चला कि मकान का मालिकाना हक उनकी बहू मानसी के नाम दर्ज है। इतना ही नहीं, मानसी अब उन्हें मकान से बाहर निकालने की धमकी दे रही है और कह रही है कि मकान उसी का है। अजीत वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि उन्होंने पूरी रकम अदा की थी, लेकिन उनके ही पैसों से खरीदा गया मकान धोखे से बहू के नाम करा लिया गया। उन्होंने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है और मकान वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- जंग में पाकिस्तान का कोई रोल नहीं:ट्रम्प की धमकी पर कहा- 47 साल में कुछ नहीं कर पाए, अब भी नहीं कर पाएंगे
    Next Article
    बीजेपी का स्थापना दिवस आज, महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण:राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर गौरव सम्मान समारोह, लखनऊ में सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment