Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोकभवन से अटल चौक तक नारी आक्रोश मशाला यात्रा:सीएम और दोनों डिप्टी सीएम पैदल चलेंगे, 5000 महिलाएं होंगी शामिल

    4 hours ago

    2

    0

    लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा शनिवार को नारी आक्रोश मशाल जुलूस निकालेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद जुलूस यात्रा में पैदल चलेंगे। इसमें दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, सरकार और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। मशाल जुलूस शाम 7 बजे लोकभवन के सामने से शुरू होकर अटल चौक, हजरतगंज तक निकलेगी। इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जा रहा है। 5000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना भाजपा की ओर से इस मशाल यात्रा में करीब 5000 कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह प्रदर्शन महिला सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर जनजागरूकता के लिए किया जा रहा है। जुलूस को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की गई है। ट्रैफिक पुलिस पहले ही डायवर्जन प्लान जारी कर चुकी है, जिससे हजरतगंज और आसपास के इलाकों में आवागमन प्रभावित रहेगा। राजनीतिक संदेश देने की तैयारी एक्सपर्ट बताते है कि इस मशाल यात्रा के जरिए भाजपा महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी इसे एक बड़े जनसंदेश के रूप में पेश करने की तैयारी में है, जिसमें महिला अधिकारों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को सामने रखा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में वार्ड से घसीटकर नर्सिंग स्टाफ को पीटा, VIDEO:युवक की मौत पर भड़के थे परिजन, बोले- हमें भी कमरे में बंद करके मारा गया
    Next Article
    गोरखपुर पहुंचे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद:पैत्रिक गांव पनिका इटार पहुंचकर ग्रामीणों से मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment